img-fluid

भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

October 24, 2026


क्राइस्टचर्च । दूसरे टी-20 मुकाबले में (In Second T20 Match) भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया (India defeated New Zealand by 4 Wickets) ।

  • भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली । क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

    181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक समय मुश्किल में नजर आ रही थी। 14.5 ओवर में भारत ने 112 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने मोर्चा संभाला और सातवें विकेट के लिए महज 30 गेंदों में 69 रन की अहम साझेदारी कर भारत को जीत तक पहुंचा दिया।

    तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं, नीतीश रेड्डी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंदों पर 26 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की शानदार साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved