
नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)में भारत(India) की मार के सामने तबाह हुए पाकिस्तानी वायुसेना(Pakistan Air Force) में सुधार का काम (improvement work) जारी है। खबर है कि इसके लिए अमेरिका ने हाथ आगे बढ़ाया है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। माना जा रहा है कि भारत की कार्रवाई में पाकिस्तान के कई F-16 विमानों को भी भारी नुकसान हुआ है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसके तहत पाकिस्तानी क्षेत्र में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत की तरफ से की गई स्ट्राइक्स में पाकिस्तान के साब ईरी 2000 AWACS, एक लॉकहीड सी-130 और कम से कम चार एफ-16 लड़ाकू विमानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कई रडार सिस्टम, कमांड और कंट्रोल यूनिट्स और एयर डिफेंस सिस्टम्स को भी नुकसान हुआ है। कहा जा रहा है कि सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तानी वायुसेना के भोलारी एयरबेस पर हुआ है, जहां एक एफ-16 विमान हैंगर में खड़ा था।
रिपोर्ट के अनुसार, भोलारी एयरबेस पर ही मौजूद ईरी विमान को बाद में अमेरिकी वायुसेना को इंजीनियर्स ने तत्काल जाकर रिपेयर किया था। रिपोर्ट में पाकिस्तानी रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रिपेयरिंग और अपग्रेड के लिए गुप्त अपातकाल फंड में से 400 से 470 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी गई थी। इसमें यह भी कहा गया है कि अमेरिका ने कथित तौर पर चीन को रिपेयरिंग के काम में शामिल होने से रोक दिया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मदद मांगी थी। इसके बाद अमेरिका ने दोहा के अल उदीद एयरबेस, अबु धाबी के अल दाफरा और मेरीलैंड के बेथेस्दा से विशेष टीमों को रवाना किया था। हालांकि, यह कहा जा रहा है कि हुए नुकसान में से अधिकांश को ठीक किया जा चुका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved