
नई दिल्ली। भारत (India) ने यूएवी लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल-वी3 (UAV Launched Precision Guided Missile-V3) का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले (Kurnool District) में स्थित नेशनल ओपन एरिया रेंज परीक्षण स्थल पर किया गया। इस शानदार उपलब्धि की जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार एक्स के जरिए साझा की।
रक्षा मंत्री ने लिखा, भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देते हुए डीआरडीओ इंडिया ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में स्थित परीक्षण रेंज, नेशनल ओपन एरिया रेंज में यूएवी लॉन्चेड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल-वी3 का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया है। यूएलपीजीएम-वी3 प्रणाली के विकास और सफल परीक्षणों के लिए डीआरडीओ और इंडस्ट्री पार्टनर्स, एमएसएमई और स्टार्ट-अप को बधाई। यह सफलता साबित करती है कि भारतीय उद्योग अब महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकियों को आत्मसात करने और उत्पादन करने के लिए तैयार है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved