
अहमदाबाद। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में भारतीय टीम (Indian Team) का पहला मैच रविवार, 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि साउथ अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम संभालेंगे। यह मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल की याद दिलाने वाला होगा।
डिफेंडिंग चैंपियन भारत लगातार चार जीत के साथ मैदान में उतरेगा, वहीं साउथ अफ्रीका भी अपनी चार मैचों की जीत की लय बनाए हुए है। हालांकि, भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के स्पिनर जॉर्ज लिंडे और केशव महाराज भारतीय बल्लेबाजों की इस कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
भारतीय टीम में बदलाव
नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में उप-कप्तान अक्षर पटेल को आराम दिया गया था, लेकिन सुपर-8 के इस अहम मुकाबले में उनकी प्लेइंग-11 में वापसी तय है। अक्षर के खेलने से ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ेगा। ओपनर अभिषेक शर्मा भले ही पिछले तीन मैचों में खाता नहीं खोल पाए, लेकिन टीम मैनेजमेंट का उनपर भरोसा कायम है।
साउथ अफ्रीका ने UAE के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच में चार प्रमुख खिलाड़ियों—केशव महाराज, मार्को जानसेन, लुंगी एनगिडी और डेविड मिलर—को आराम दिया था। अब ये सभी खिलाड़ी सुपर-8 मुकाबले में वापसी करेंगे।
संभावित प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश/जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
HEAD TO HEAD आंकड़े:
कुल टी20I मैच: 35
भारत की जीत: 21
साउथ अफ्रीका की जीत: 13
टाई: 0
बेनतीजा: 1
भारत और साउथ अफ्रीका का यह मुकाबला न सिर्फ सुपर-8 की शुरुआत है, बल्कि दोनों टीमों की जीत की लय और रणनीति को भी परखने का मौका होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved