
मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 77.80 करोड़ डॉलर घटकर 578.57 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.53 अरब डॉलर बढ़कर 579.35 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था।
रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 11 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.04 अरब डॉलर घटकर 536.34 अरब डॉलर पर आ गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 28.40 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 36.01 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved