img-fluid

टी20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ एक बार जीता भारत, 12 साल पहले हुआ था ऐसा

March 01, 2026

कोलकाता। भारत (India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच आज शाम सात बजे से टी20 विश्वकप 2026 (World Cup) का नॉकआउट मुकाबला खेला जाएगा। सुपर-8 ग्रुप-1 के इस मैच में जो टीम हारेगी, वह विश्वकप से बाहर हो जाएगी। वहीं, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल (Semi-Finals) में पहुंच जाएगी। इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबलों का इतिहास टीम इंडिया के लिए ज्यादा सुखद नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 विश्वकप में चार मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत को सिर्फ एक बार जीत मिली है।


  • 2009, लॉर्ड्स में 7 विकेट से हार: 2009 टी20 विश्व कप में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। यह मुकाबला ग्रुप स्टेज में खेला गया था, जहां वेस्टइंडीज ने भारत को आसानी से मात दी।

    2010, ब्रिजटाउन में करीबी मुकाबला: 2010 में बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल में खेले गए मैच में भारत 14 रन से हार गया। यह मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी रहा, लेकिन अंत में कैरिबियाई टीम ने बाजी मार ली।

    2014,  12 साल पहले मिली इकलौती जीत: भारत की एकमात्र जीत 2014 टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के शेर-ए-बंग्ला स्टेडियम में आई थी। उस मैच में भारत ने सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। यही वह मुकाबला है, जिसे आज भी भारतीय फैंस याद करते हैं।

    2016, सेमीफाइनल में टूटा सपना: 2016 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने भारत को सात विकेट से हराकर फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया था। यह हार भारतीय फैंस के लिए बेहद दर्दनाक रही।

    आंकड़े साफ बताते हैं कि टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज भारत पर भारी रहा है। हालांकि मौजूदा टीम संतुलित नजर आती है और पिछले अनुभवों से सीख लेकर मैदान में उतर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया इस बार 12 साल पुराना इतिहास दोहराकर वेस्टइंडीज से 2016 में मिली हार का बदला लेती है या कैरिबियाई टीम फिर से मुश्किल खड़ी करेगी।

    Share:

  • इजरायल ने 1 मिनट में ईरान के 40 कमांडर किए ढेर, बदले में ईरान ने सऊदी पर फिर किया हमला

    Sun Mar 1 , 2026
    डेस्क। ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई की रविवार को मौत की पुष्टि होने के बाद पूरे मिडिल-ईस्ट में बड़ी जंग छिड़ गई है। ईरानी मिसाइलों ने अब मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी सैन्य बेस पर और अधिक शक्तिशाली हमले करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि खामेनेई की शनिवार के हमले में ही मौत हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved