
नई दिल्ली । देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ छह लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार 256 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,39,684 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 152 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,53,184 तक पहुंच गई है।
देश में पिछले 24 घंटे में हुए 08 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटों में 08 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए है। आईसीएमआर के मुताबिक 22 जनवरी को 08,37,095 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 19,09,85,119 टेस्ट किए जा चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved