
नई दिल्ली। उभरते बाजारों के निवेश इंडेक्स में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, एमएससीआई ईएम आईएमआई में सितंबर में भारत का भार 22.27 फीसदी रहा है, जबकि चीन का 21.58 फीसदी। इससे भारतीय बाजारों में 34,000 से 36,000 करोड़ रुपयों तक का निवेश आ सकता है।
मॉर्गन स्टेनली ने शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा, एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट्स इंवेस्टेबल मार्केट इंडेक्स में 24 उभरते बाजारों और 3,355 बड़ी, मझोली और छोटी कंपनियों के पूंजीगत के आंकड़ों के आधार पर यह सूचकांक तैयार किया गया। यह कंपनियां निष्पक्ष तरीके से बाजार पूंजीकरण के लगभग 99 फीसदी क्षेत्र में विस्तारित हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved