img-fluid

भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी टीम इंडिया

February 09, 2026

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में शानदार आगाज करते हुए ऑस्ट्रेलिया का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आईसीसी टूर्नामेंट्स(ICC Tournaments) के इतिहास में अब भारत सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। टी20 वर्ल्ड कप,(T20 World Cup) वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी(Champions Trophy) और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल को मिलाकर टीम इंडिया ने कुल 123 मैच जीत लिए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया इस सूची में 122 जीत के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए को 29 रनों से हराकर न सिर्फ टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। इस जीत के साथ भारत आईसीसी वर्ल्ड कप इतिहास में 100 जीत दर्ज करने वाला दूसरा देश बन गया। वहीं ओवरऑल आईसीसी टूर्नामेंट्स की बात करें, तो टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया।

अब तक ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी टूर्नामेंट्स की सबसे सफल टीम माना जाता रहा है। कंगारू टीम के नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 10 आईसीसी ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया ने 6 वनडे वर्ल्ड कप, 1 टी20 वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी और 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता है। इन 10 ट्रॉफियों के सफर में ऑस्ट्रेलिया ने कुल 122 मैच जीते थे, लेकिन अब भारत ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

टीम इंडिया के नाम फिलहाल 7 आईसीसी ट्रॉफी हैं, जिनमें 2 वनडे वर्ल्ड कप, 2 टी20 वर्ल्ड कप और 3 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। भले ही ट्रॉफियों की संख्या में ऑस्ट्रेलिया आगे हो, लेकिन मैच जीतने के मामले में भारत अब नंबर वन बन चुका है। यह आंकड़ा भारतीय क्रिकेट की निरंतरता, गहराई और मजबूत बेंच स्ट्रेंथ को दर्शाता है।

आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की सूची में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है, जिसने 101 मुकाबले जीते हैं। इंग्लैंड 95 जीत के साथ चौथे, साउथ अफ्रीका 92 के साथ पांचवें और पाकिस्तान 91 जीत के साथ छठे स्थान पर है। श्रीलंका ने 87, वेस्टइंडीज ने 82, बांग्लादेश ने 30, जिम्बाब्वे ने 19 और अफगानिस्तान ने 18 मैच जीते हैं।


  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का अगला मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद 15 फरवरी को होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे हाई-वोल्टेज मैच माना जा रहा है। हालांकि इस मैच पर फिलहाल अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। हालांकि अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से आईसीसी को कोई आधिकारिक पत्र नहीं भेजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकता है।

    Share:

  • भारतीय वायुसेना के Su-30MKI होंगे अपग्रेड, सुपर सुखोई कार्यक्रम को हरी झंडी की तैयारी

    Mon Feb 9 , 2026
    नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमान Su-30MKI के बड़े अपग्रेड प्रोग्राम पर फैसला अब जल्द होने वाला है. HAL सूत्रों के मुताबिक इस योजना को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मंजूरी अगले एक-दो महीनों में मिल सकती है. इसकी तकनीकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. HAL, वायुसेना और DRDO के बीच बातचीत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved