img-fluid

UNSC में भारत को स्थायी सीट मिलनी चाहिए: फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने किया समर्थन, विदेश नीति की भी तारीफ

March 06, 2026

नई दिल्ली। फिनलैंड (Finland) के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब (Alexander Stubb) ने एक बार फिर India को अमेरिका (United Nations Security Council) (UNSC) में स्थायी सीट देने की वकालत की है। भारत दौरे पर आए स्टब ने नई दिल्ली में आयोजित Raisina Dialogue के उद्घाटन सत्र में कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था में बदलाव हो रहा है और ऐसे में सुरक्षा परिषद का विस्तार कर भारत को उसमें जगह देना बेहद जरूरी है।



  • भारत की विदेश नीति की सराहना

    स्टब ने अपने संबोधन में भारत की विदेश नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत दुनिया की वास्तविकताओं को समझते हुए व्यावहारिक नीति अपनाता है। उनके मुताबिक भारत किसी भ्रम में नहीं रहता और अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर फैसले लेने की क्षमता रखता है।

    उन्होंने कहा कि रणनीतिक सतर्कता और स्वतंत्र निर्णय लेने की नीति से भारत ने दुनिया को एक उदाहरण दिया है। स्टब ने यहां तक कहा कि कई मायनों में अन्य देशों को भी भारत की तरह सोचने की जरूरत है।

    पहले भी कर चुके हैं समर्थन

    फिनलैंड के राष्ट्रपति ने याद दिलाया कि यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है। इससे पहले भी नवंबर 2025 में उन्होंने कहा था कि सुरक्षा परिषद का विस्तार होना चाहिए और भारत को इसमें जगह न मिलना एक बड़ी कमी है।

    वैश्विक व्यवस्था में बदलाव का दौर

    स्टब के मुताबिक दुनिया की शक्ति संरचना तेजी से बदल रही है और पश्चिमी देशों का एकाधिकार अब कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य की वैश्विक व्यवस्था तय करने में ‘ग्लोबल साउथ’ की भूमिका निर्णायक होगी, जिसमें भारत एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रहा है।

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह तय होगा कि दुनिया प्रतिस्पर्धा और टकराव वाली बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ेगी या फिर सहयोग और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की ओर।

    भारत की भूमिका अहम

    स्टब ने कहा कि इस परिवर्तन के दौर में भारत सहित प्रमुख देशों के नीतिगत फैसले बेहद महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया पहले भी बड़े बदलावों से गुजरी है—जैसे World War I, World War II और Cold War के बाद—और मौजूदा समय भी उसी तरह के बदलाव का दौर है।

    उनके अनुसार वैश्विक शक्ति संतुलन बदल चुका है और नई विश्व व्यवस्था को स्थिर होने में अभी कुछ समय लग सकता है।

    Share:

  • ब्रह्मोस : लाहौर-कराची, रावलपिंडी में पलक झपकते तबाही, रिमोट कंट्रोल के एक बटन पर आधा पाकिस्तान

    Fri Mar 6 , 2026
    नई दिल्ली। देश और दुनिया में सामरिक हालात लगातार बदल रहे हैं. पहले रूस (Russia) का यूक्रेन (Ukraine) पर अटैक, फिर इजरायल (Israel)का गाजा पट्टी (Gaza Strip) के खिलाफ अभियान और अब ईरान पर हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. ईरान ने पलटवार करते हुए अरब देशों में स्थित अमेरिकी सैन्‍य बेस को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved