img-fluid

काबुल अस्पताल में 408 मौतों पर भारत ने पाकिस्तान को जमकर सुनाया…

March 17, 2026

नई दिल्ली. भारत (India) ने 16 मार्च की रात काबुल (Kabul) के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल (Hospital) पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले (Pakistani Airstrikes) की कड़े शब्दों में निंदा की है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसे एक बर्बर, कायराना और अमानवीय हिंसा करार दिया है. इस हमले में बड़ी तादाद में आम नागरिकों की जान गई है. भारत ने कहा है कि यह अस्पताल एक नागरिक सुविधा केंद्र था और इसे किसी भी स्थिति में सैन्य टार्गेट नहीं माना जा सकता.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान इस वक्त एक बड़े नरसंहार को सैन्य कार्रवाई के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है, जिसे बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता. भारत ने इस हमले को लेकर पाकिस्तान की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है.


  • अफ़ग़ान तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले में 408 लोग मारे गए और 265 घायल हुए है.

    विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि जिस तरह से अस्पताल जैसी जगह को निशाना बनाया गया है, वह किसी भी सभ्य समाज की कल्पना से परे है. एक नशा मुक्ति केंद्र जहां पर मरीजों का इलाज हो रहा था, वहां बमबारी करना पाकिस्तान की हताशा को दर्शाता है. भारत ने इसे पूरी तरह से बिना वजह की गई हिंसा करार दिया है.

    नरसंहार को छिपाने की कोशिश
    भारत ने पाकिस्तान के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें इसे सैन्य ऑपरेशन बताया गया था. MEA ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान दुनिया के सामने झूठ बोल रहा है. इस हमले में मारे गए लोग आम नागरिक थे और पाकिस्तान इस नरसंहार को एक सैन्य उपलब्धि के रूप में ‘ड्रेस अप’ करने की नाकाम कोशिश कर रहा है.

    Share:

  • नकली किन्नर बनकर करते थे वसूली, मेडिकल जांच में खुली पोल... 9 अरेस्ट

    Tue Mar 17 , 2026
    जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने अवैध तरीके से जबरन वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. दरअसल, आरोपी किन्नर बनकर जयपुर-अजमेर रोड पर बाईपास के पास लोगों से पैसे वसूलते थे. कुछ राहगीरों ने इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved