
नई दिल्ली । देश में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम (Corona vaccination program) के तहत अबतक 2.43 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) की डोज दी जा चुकी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के मुताबिक कोरोना वायरस (Corona virus) की 71 प्रतिशत डोज सरकारी अस्पतालों में लगाई गई है और 28.77 प्रतिशत डोज प्राइवेट अस्पतालों में लगाई गई है।
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में वैक्सीन की कही कोई कमी नहीं है। केन्द्र ने राज्यों को दी गई वैक्सीन का पूरा ब्योरा रखा है और टीकाकरण अभियान की निगरानी की जा रही है। राजस्थान में वैक्सीन की कमी के सवाल पर राजेश भूषण ने कहा किदेश के किसी भी राज्य में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। हर राज्य को सप्लाई की गई वैक्सीन की दैनिक आधार पर निगरानी की जाती है। सुबह 9 बजे सभी राज्यों से डेटा आता है। केन्द्र सरकार इसके आधार पर निरंतर वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। निजी अस्पतालों की भी प्रति दिन समीक्षा होती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved