img-fluid

ब्रिक्स स्टार्टअप मंच की शुरुआत करेगा भारत, पीयूष गोयल ने ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों के साथ की बैठक

August 09, 2023

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को बताया कि भारत निवेशकों, इनक्यूबेटरों और उद्यमियों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इस साल ब्रिक्स स्टार्टअप मंच की शुरुआत करेगा। गोयल ने ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की सातवीं बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए कहा, स्टार्टअप इंडिया पहल से देश में लगभग एक लाख स्टार्टअप का गठन हुआ है।


भारत इस क्षेत्र में ब्रिक्स सदस्यों की मदद कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बैठक में ब्रिक्स देशों के उद्योग मंत्रियों ने एक संयुक्त घोषणा को अपनाया, जिसमें ब्रिक्स देशों के बीच डिजिटलीकरण, औद्योगीकरण, नवाचार, समावेशन और निवेश को बढ़ावा देने की जरूरत पर सहमति जताई गई है। बता दें, दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स में शामिल हैं। ये सभी देश 41 फीसदी वैश्विक आबादी, 24 फीसदी वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद और 16 फीसदी वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Share:

  • यूक्रेन के बढ़ते हमलों के बीच चौकन्ना हुआ रूस, मॉस्को की तरफ आते दो ड्रोन मार गिराए

    Wed Aug 9 , 2023
    मॉस्को। रूस और यूक्रेन युद्ध को डेढ़ साल से ज्यादा होने के बावजूद अब तक इस संघर्ष का कोई नतीजा नहीं निकला है। खासकर युद्धक्षेत्र में भारी नुकसान के बावजूद दोनों देश पूरी ताकत लगा रहे हैं। रूस की ओर से यूक्रेन की जमीन-बंदरगाह कब्जाए जाने के बाद कीव की ओर से भी रूस में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved