img-fluid

भारत आज दुनिया में वैक्सीन का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच तैयार करने वाला देश बनकर उभरा : पीएम मोदी

April 29, 2022


नई दिल्ली/चंडीगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज सिख समुदाय (Sikh Community) को संबोधित करते हुए (Addressing) कहा कि भारत (India) आज (Today) दुनिया में (In the World) वैक्सीन का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच तैयार करने वाला (Largest Vaccine Manufacturer) देश बनकर उभरा है (Emerged) । उन्होंने कहा, गुरुद्वारों में जाना, सेवा में समय देना, सिख परिवारों के घरों में रहना मेरी जिन्दगी का हिस्सा रहा है। यहां PM आवास पर भी सिख संतों के चरण पड़ते रहते हैं, ये मेरा सौभाग्य है। विदेश यात्रा के दौरान भी जब मैं सिख समाज के साथियों से मिलता हूं तो मन गर्व से भर उठता है।


उन्होंने कहा, हमारे गुरुओं ने हमें साहस और सेवा की सीख दी है. दुनिया के अलग अलग हिस्सों में बिना किसी संसाधन के हमारे भारत के लोग गए और अपने श्रम से सफलता के मुकाम हासिल किए। यही स्पिरिट आज नए भारत की भी है। पीएम मोदी ने कहा, गुरु नानकदेव जी ने पूरे राष्ट्र की चेतना को जगाया था, पूरे राष्ट्र को अंधकार से निकालकर प्रकाश की राह दिखाई थी। हमारे गुरुओं ने पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण पूरे भारत की यात्राएं कीं. हर कहीं उनकी निशानियां हैं, उनकी प्रेरणाएं हैं, उनके लिए आस्था है। हमारे गुरुओं ने लोगों को प्रेरणा दी, अपनी चरण रज से इस भूमि को पवित्र किया। इसलिए सिख परंपरा वास्तव में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की जीवंत परंपरा है।

महामारी की शुरुआत में पुरानी सोच वाले लोग भारत को लेकर चिंताएं जाहिर कर रहे थे, लेकिन अब भारत का उदाहरण दे रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि भारत को कहाँ से वैक्सीन मिलेगी, कैसे लोगों का जीवन बचेगा, लेकिन आज भारत वैक्सीन का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच तैयार करने वाला देश बनकर उभरा है।पीएम मोदी ने कहा, इसी कालखंड में हम दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप में से एक बनकर उभरे हैं. हमारे यूनिकॉर्न (1 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य की कंपनी) की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत का ये बढ़ता हुआ कद, ये बढ़ती हुई साख, इससे सबसे ज्यादा किसी का सिर ऊंचा होता है तो वो हमारे प्रवासी हैं। हमारे भारतीय प्रवासी भाइयों को तो मैं हमेशा से भारत का राष्ट्रदूत मानता रहा हूं। आप सभी भारत से बाहर, मां भारती की बुलंद आवाज हैं, बुलंद पहचान हैं। भारत की प्रगति देखकर आपका भी सीना चौड़ा होता है, आपका भी सिर गर्व से ऊंचा होता है।

Share:

  • MP: चुनोतियो के बावजूद प्रगति मित्तल ने नहीं मानी हार, 12वीं साइंस में टॉप कर लहराया परचम

    Fri Apr 29 , 2022
    श्योपुर। मध्‍य प्रदेश के श्योपुर जिले (Sheopur district of Madhya Pradesh) की 12वीं की छात्रा प्रगति मित्तल (Pragati Mittal) ने साइंस वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रगति ने इस परीक्षा में 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। प्रगति मित्तल ने अपनी सफलता की प्रेरणा, तैयारी और भविष्य के लक्ष्य के बारे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved