
नई दिल्ली । देश में अब तक 25 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को टीके लगाए जा चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि विश्व में पहले 10 लाख कोरोना के टीके लगाने वाले देश में सबसे पहला नंबर भारत का है। भारत ने पहले 10 लाख कोरोना के टीके लगाने में केवल 6 दिन लिए जबकि अमेरिका ने इस लक्ष्य को 10 दिन में पूरा किया। इसी तरह स्पेन ने 12 दिन में, इजरायल ने 14 दिन में, ब्रिटेन ने 18 दिन में, इटली ने 19 दिन में और यूएई ने 27 दिन में 10 लाख टीके लगाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved