img-fluid

भारत आम उत्पादन में दुनिया में शीर्ष पर, हर साल 2.5 करोड़ का प्रॉडक्शन, ये राज्‍य है ‘मैंगो किंग’

April 14, 2026

नई दिल्ली। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही बाजारों में आम (Mango) की रौनक बढ़ गई है। भारत (India) का राष्ट्रीय फल आम न सिर्फ स्वाद और मिठास के लिए जाना जाता है, बल्कि उत्पादन के मामले में भी देश दुनिया में शीर्ष पर है। वैश्विक स्तर पर होने वाले आम उत्पादन (Production) का लगभग 45 प्रतिशत अकेले भारत में होता है, यानी हर साल करीब 2.5 करोड़ टन आम का उत्पादन यहां किया जाता है।

भारत में आम की हजारों किस्में
देश में आम की 1,000 से ज्यादा किस्में पाई जाती हैं, जिनमें अल्फांसो, दशहरी, लंगड़ा और केसर जैसी लोकप्रिय किस्में शामिल हैं। भारत के बाद आम उत्पादन में इंडोनेशिया, चीन, मैक्सिको और पाकिस्तान का स्थान आता है। भारत की भौगोलिक विविधता और अनुकूल जलवायु आम की खेती के लिए बेहद उपयुक्त मानी जाती है। यही कारण है कि उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र, दक्षिण के पठारी इलाके और पूर्वी राज्यों में बड़े पैमाने पर आम की खेती होती है।


  • भारत का ‘मैंगो किंग’ उत्तर प्रदेश
    देश के भीतर आम उत्पादन में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। यहां करीब 3.19 लाख हेक्टेयर भूमि पर आम की खेती होती है और सालाना लगभग 61 लाख टन उत्पादन दर्ज किया जाता है। देश के कुल आम उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी करीब 26 प्रतिशत है। सहारनपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे जिले आम उत्पादन के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं।

    यूपी की खास किस्मों की देश-विदेश में मांग
    उत्तर प्रदेश में दशहरी, लंगड़ा, चौसा और सफेदा जैसी प्रसिद्ध किस्में बड़े पैमाने पर उगाई जाती हैं। इनकी स्वाद, सुगंध और गुणवत्ता के कारण इनकी मांग भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी अधिक है। इसके बाद आम उत्पादन में आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों का स्थान आता है।

    किसानों की आय और निर्यात में अहम भूमिका
    आम की खेती न केवल लाखों किसानों की आजीविका का स्रोत है, बल्कि इससे देश को निर्यात के जरिए विदेशी मुद्रा भी प्राप्त होती है। सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी, प्रशिक्षण और बेहतर बाजार सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार हुआ है।

    Share:

  • Rajya Sabha: हरिवंश फिर बनाए जा सकते हैं उपसभापति... सरकार कर रही विचार... विपक्ष ने जताई आपत्ति

    Tue Apr 14 , 2026
    नई दिल्ली। राज्यसभा (Rajya Sabha) के अपने पिछले कार्यकाल में उच्च सदन के उपसभापति (Deputy Speaker) रहे हरिवंश (Harivansh) को फिर से यह मौका मिल सकता है। सरकार की ओर से इस पर विचार चल रहा है। उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हुआ था और 10 तारीख को उन्हें मनोनीत सांसद के तौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved