img-fluid

भारत-US रिश्तों होंगे मजबूत, NSA डोभाल पहुंचे अमेरिका, शीर्ष नेतृत्व से की अहम वार्ता

January 31, 2023

वाशिंगटन (washington)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल (Ajit Doval) ‘इनीशिएटिव फॉर क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी’ (आईसीईटी) (Initiative for Critical and Emerging Technology – ICET)) पर पहली उच्च-स्तरीय बैठक में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन (American NSA Jake Sullivan) समेत शीर्ष अमेरिकी नेतृत्व से अहम वार्ता की। अधिकारी, शिक्षाविद व उद्योग विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत-अमेरिका परमाणु समझौते (Indo-US nuclear deal) के बाद यह वार्ता दोनों देशों के रिश्तों के बीच अगला, बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकती है।


व्हाइट हाउस में दोनों पक्षों के बीच बैठक के बाद इसकी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यह बैठक दोनों देशों के कॉरपोरेट क्षेत्रों के बीच एक विश्वसनीय भागीदार पारिस्थितिकी तंत्र के विकास की नींव रखेगी, ताकि स्टार्टअप की संस्कृति से फल-फूल रही सार्वजनिक-निजी साझेदारी पर जोर देने वाले दोनों देश वैज्ञानिक अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें। डोभाल के साथ बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी यहां पहुंचा है।

एनएसए अजीत डोभाल को अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू के साथ देखा गया। उन्होंने वाशिंगटन डीसी में पहली आईसीईटी (इनिशिएटिव फॉर क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज) बैठक में हिस्सा लिया।

Share:

  • एक बार फिर अध्यात्म की शरण में अनुष्का-विराट, पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचकर लिया आशीर्वाद

    Tue Jan 31 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। बॉलीवुड अभिनेत्री अनु्ष्का शर्मा (Bollywood actress Anushka Sharma) अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ एक बार फिर अध्यात्म की शरण में हैं। दोनों सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे और यहां शीशमझाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम गए। विराट की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved