
डेस्क। अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन अपने अभिनय के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। रवि किशन अक्सर देश से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। अब रवि किशन ने भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तारीफ करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भारत को उकसाया गया तो हम फैसला लेने से पीछे नहीं हटेंगे।
रवि किशन ने आतंकवाद को लेकर भारत के रख के बारे में बात की। साथ ही पाकिस्तान को जवाब देने पर भी अपनी राय रखी। अभिनेता व सांसद ने कहा, “अगर उकसाया जाएगा तो आर्म फोर्सेस करारा जवाब देना जानते हैं। हम जानते हैं कि उकसाने पर मुंह तोड़ जवाब कैसे दिया जाए। भारत एक शांति प्रिय देश है। लेकिन अगर पाकिस्तान कोई आतंकवादी गतिविधि करता है या भारत को उकसाता है, तो भारत युद्ध से पीछे नहीं हटेगा। उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। भारतीय सशस्त्र बल मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved