img-fluid

भारतीय वायुसेना की आसमान में बढ़ेगी ताकत, अगले महीने आने वाले हैं 3 और राफेल

December 27, 2020

फाइटर जेट की कमी से जूझ रही भारतीय वायु सेना की ताकत और बढ़ने वाली है। अगले साल जनवरी में वायुसेना के स्क्वाड्रन में कम से कम तीन और राफेल शामिल होने वाले हैं। इस संबंध रखने वाले व्यक्तियों ने शनिवार को जानकारी दी है। फ्रांस निर्मित राफेल लड़ाकू विमानों की डिलीवरी की ये तीसरी खेप होगी. 59,000 करोड़ रुपये की लागत से कुल 36 राफेल विमानों को खरीदा गया है।

कम से कम तीन राफेल जेट अगले महीने भारत पहुंचेंगे। तारीखों पर अभी भी तक फैसला नहीं लिया गया। विमानों को रास्ते में बिना रोके सीधे फ्रांस से उड़ाकर गुजरात के जामनगर एयरबेस पर उतारा जाएगा। इस बीच रास्ते भारतीय और फ्रांसीसी टैंकरों की मदद से राफेल में ईंधन भरा जाएगा। देश को अभी तक दो खेपों में आठ राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त हुए हैं। पांच राफेल विमानों की पहली खेप 29 जुलाई को भारत पहुंची थी।

दूसरी खेप में तीन राफेल जामनगर में चार नवंबर को उतरे थे। करीब चार साल पहले भारत ने फ्रांस सरकार के साथ 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए 59,000 करोड़ रुपये का अंतर सरकारी करार किया था। पहले खेप में आये राफेल विमानों को 10 सितंबर को वायुसेना में शामिल किया गया। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर. के. एस. भदौरिया ने पांच अक्टूबर को कहा था कि सभी 36 राफेल विमानों को 2023 तक सेना में शामिल कर लिया जाएगा।

Share:

  • आज शुभ कार्य के लिए शुभ मुहूर्त क्‍या है

    Sun Dec 27 , 2020
    दोस्तों आज का दिन रविवार है जो एक पावन दिन है । आज का दिन आपके लिए शुभ और मंगलमय हो इसकी हम कामना करतें हैं , अगर आज के दिन आप कोई शुभ कार्य करने का सोंच रहें हैं तो हम आपकों बताएंगें की आज शुभ कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त क्या है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved