img-fluid

MEA की सलाह: भारतीय नागरिक ‘चीन की यात्रा करते समय सावधानी बरतें’

December 09, 2025

नई दिल्‍ली। चीन (China)  के शंघाई एयरपोर्ट (Shanghai Airport) पर हाल ही में भारतीय नागरिक को परेशान करने का मामला सामने आया था। इस घटना को लेकर देशभर में हंगामा देखने को मिला था। अब भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने इस घटना को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को चीन की यात्रा करते वक्त सावधान रहने को कहा है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि चीन जाते समय या देश से गुजरते समय पूरी समझदारी से काम लें।



उम्मीद है कि चीन नियमों का पालन करेगा- MEA
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- “हम आपकी चिंताओं को समझते हैं। शंघाई हवाई अड्डे पर हाल ही में हुई घटना का आपने जिक्र किया है। इस सिलसिले में हम अपेक्षा करते हैं कि चीनी प्राधिकारी इस बात का आश्वासन प्रदान करें कि चीनी हवाई अड्डों से गुजरने वाले किसी भी भारतीय नागरिक को विशेष रूप से निशाना नहीं बनाया जाएगा। न ही मनमाने ढंग से उन्हें रोका या परेशान किया जाएगा। और चीनी पक्ष अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा को नियंत्रित करने वाले नियमों का पालन करेंगे।”

चीन की यात्रा के दौरान सावधानी बरतें- MEA
दरअसल, ये पूरा मामला करीब दो सप्ताह पहले सामने आया है। भारत के अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली एक महिला को चीन के शंघाई हवाई अड्डे पर रोक लिया गया था। चीन के अधिकारियों ने महिला के भारतीय पासपोर्ट को वैध मानने से इनकार कर दिया था। अब भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को सलाह देते हुए कहा है- “विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिकों को सलाह देता है कि वे उचित सावधानी बरते जब वो चीन की यात्रा कर रहें हो या वहां से गुजर रहें हो।”

 

अरुणाचल भारत का एक अहम हिस्सा है और रहेगा- MEA
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- “हमने कई बार कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अहम हिस्सा है और रहेगा। हम इसमें कोई दखल नहीं चाहते।” चीन-भारत रिश्ते पर उन्होंने कहा, “यह रिश्ता धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा में बढ़ रहा है और हम इसे उसी दिशा में आगे बढ़ाते रहना चाहते हैं।”

Share:

  • तेलुगु स्टार राजाशेखर शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल, तीन घंटे चली सर्जरी

    Tue Dec 9 , 2025
    डेस्क। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिग्गज अभिनेता राजाशेखर एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। लंबे समय के अंतराल के बाद फिल्म सेट पर लौटे अभिनेता को एक एक्शन सीन शूट करते वक्त ऐसी चोट लगी कि उन्हें फौरन अस्पताल ले जाना पड़ा। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved