img-fluid

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, मनप्रीत को मिली कमान

June 21, 2022

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (Hockey India) ने सोमवार को बर्मिंघम (Birmingham) में 29 जुलाई से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रमंडल खेलों (prestigious commonwealth games) के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा (18 member Indian men’s hockey team announced) कर दी है। भारत पूल बी में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 31 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगी।


टीम की कप्तानी मनप्रीत सिंह करेंगे, जिन्होंने पिछले साल टोक्यो में ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाया था। एफआईएच हॉकी प्रो लीग के सर्वाधिक गोल करने वाले ड्रैगफ्लिक विशेषज्ञ हरमनप्रीत सिंह को टीम का उप कप्तान बनाया गया है।

गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। हालांकि, इस साल एफआईएच प्रो लीग में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद, भारतीय टीम बर्मिंघम में सफलता हासिल करने के लिए तैयार है।

टीम चयन के बारे में बोलते हुए, मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, “हम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक आजमाई हुई टीम के साथ गए हैं। इन खिलाड़ियों के पास एफआईएच प्रो लीग में उच्च दबाव वाले खेलों में शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का अनुभव है।”

उन्होंने कहा, “एक संक्षिप्त ब्रेक के बाद जब हम नीदरलैंड से स्वदेश लौटेंगे, तो हम साई, बेंगलुरु में शिविर फिर से शुरू करेंगे जहां हम बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करेंगे। हालांकि एफआईएच प्रो लीग में इस आउटिंग से कई टेकअवे हैं, निश्चित रूप से कुछ क्षेत्र हैं, जिनमें हम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले सुधार कर सकते हैं।”

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।
डिफेंडर्स : वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (उपकप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह।
मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, नीलकांत शर्मा।
फारवर्ड : मनदीप सिंह, गुर्जंत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • मिताली राज पर बनी बायोपिक 'शाबाश मितु' का ट्रेलर आउट, मोना मेशराम से शेयर किया वीडियो

    Tue Jun 21 , 2022
    नई दिल्ली। पिछले दिनों क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास (Retirement from all forms of cricket) लेने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान (Former captain of Indian women’s cricket team) व दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज (Legendary Cricketer Mithali Raj) के ऊपर बनी बायोपिक ‘शाबाश मितु’ (biopic ‘Shabash Mithu’) का ट्रेलर आउट हो गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved