img-fluid

भारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर

July 17, 2026


नई दिल्ली । भारतीय नौसेना (Indian Navy) को एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर मिला (Received another MH-60R Seahawk Helicopter) ।


  • भारत में अमेरिकी दूतावास ने इसे दोनों देशों की रक्षा साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। वहीं, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इसे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए अच्छी खबर बताया। भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “एक और एमएच-60आर सीहॉक नौसैनिक हेलीकॉप्टर भारतीय तट पर पहुंच गया है। लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित यह अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर पिछले सप्ताह कोच्चि में भारतीय नौसेना को सौंपा गया था। इस सप्ताह दो और हेलीकॉप्टर पहुंचने वाले हैं। अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी को और मजबूत होते देखना बेहद उत्साहजनक है।” अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी एक्स पर लिखा, “हमारी बढ़ती अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। यह देखकर खुशी हो रही है कि ये उन्नत क्षमताएं समुद्री सुरक्षा को मजबूत कर रही हैं और स्वतंत्र तथा खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रही हैं।”

    भारत ने अपनी नौसैनिक क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से अमेरिका से 24 एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर खरीदने का समझौता किया है। इन हेलीकॉप्टरों की चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति की जा रही है। भारतीय नौसेना इन्हें मुख्य रूप से अपने युद्धपोतों पर तैनात करेगी, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, पनडुब्बियों की निगरानी और समुद्री सीमाओं की रक्षा की क्षमता और सुदृढ़ होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच एमएच-60आर हेलीकॉप्टरों की तैनाती भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता को नई मजबूती देगी। साथ ही, यह डिलीवरी भारत-अमेरिका के बीच तेजी से गहराते रणनीतिक और रक्षा संबंधों का भी महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है।

    एमएच-60आर सीहॉक दुनिया के सबसे आधुनिक मल्टी-रोल नौसैनिक हेलीकॉप्टरों में शामिल है। इसे विशेष रूप से पनडुब्बी रोधी युद्ध, जमीनी युद्ध, समुद्री निगरानी, खोज एवं बचाव अभियान और विशेष नौसैनिक अभियानों के लिए विकसित किया गया है। यह हेलीकॉप्टर अत्याधुनिक रडार, सोनार, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और आधुनिक हथियार प्रणालियों से लैस है, जिससे भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

    Share:

  • शामली में 581 करोड़ रुपये की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

    Fri Jul 17 , 2026
    शामली । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शामली में 581 करोड़ रुपये की 89 विकास परियोजनाओं का (For 89 Development Projects worth ₹581 crore in Shamli) लोकार्पण और शिलान्यास किया (Inaugurated and laid the Foundation Stones) । इस अवसर पर उन्होंने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved