खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी महासंघ-अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीता

टेरासा (Terrasa)। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) ने 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी महासंघ-अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट (100th Anniversary Spanish Hockey Federation – International Tournament) जीत लिया है। भारतीय टीम ने रविवार को मेजबान स्पेन के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट अपने नाम किया।

मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से वंदना कटारिया ने 22वें मिनट, मोनिका 48वें मिनट और उदिता ने 58वें मिनट में गोल किया। मेजबान टीम का कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया और भारत ने 3-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट में अपराजित रही है। भारतीय महिला टीम ने अपने पिछले मैचों में इंग्लैंड के साथ 1-1 और स्पेन के साथ 2-2 से ड्रा खेला था। इसके बाद इंग्लैंड को 3-0 से हराया।


रविवार को खेले गए आखिरी मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं आया। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने जबरदस्त आक्रमण किया। वंदना कटारिया ने 22वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक भारतीय टीम 1-0 से आगे रही।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से गोल का प्रयास किया गया, लेकिन गोल नहीं हो पाया। चौथे एवं अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम ने दो गोल दागे। पहले 48वें मिनट में मोनिका ने गोल कर बढ़त 2-0 की। इसके बाद खेल के अंतिम क्षणों में उदिता ने 58वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। स्पेन की ओर से कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया। इस तरह भारतीय महिला टीम ने 3-0 से यह मैच जीत लिया।

Share:

Next Post

Ashes 2023, 5th Test: 384 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन आस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गंवाए बनाए 135 रन

Mon Jul 31 , 2023
लंदन (London)। एशेज 2023 का पांचवां टेस्ट (Ashes 2023, fifth Test) रोचक मोड़ पर पहुंच गया है। जीत के लिए मिले 384 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 135 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को अब […]