बड़ी खबर

भारत के सबसे 5 ताकतवर हथियार, दुश्मनों का पलक झपकते ही कर देते हैं काम तमाम

नई दिल्ली। भारतीय सेना के पास कई ऐसे ताकतवर हथियार हैं, जो पलक झपकते ही दुश्मनों का काम तमाम कर देंगे। भारतीय सेना अपने आप को लगातार आधुनिक और ताकतवर बना रही है। सरकार का भी पूरा जोर देश की सेना को हर एक ताकतवर हथियार मुहैया कराने पर है। भारतीय सेना दुनिया की टॉप पांच सेनाओं में आती है। भारत हथियारों के सबसे बड़े आयातक देशों में शामिल है। ऐसे तो भारतीय सेना के पास कई ताकतवर हथियार हैं।

1. ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल : ब्रह्मोस दुनिया की सबसे अत्याधुनिक मिसाइलों में से एक है। इसकी खासियत ये है कि ब्रह्मोस जमीन और समुद्र में भी टारगेट पर निशाना साध सकती है। ब्रह्मोस का निशाना इतना अचूक होता है कि पलक झपकते ही दुश्मन का काम तमाम कर देती है। दुनिया की कोई भी मिसाइल तेज गति से हमले के मामले में इसे टक्कर नहीं दे सकती। हाल ही में भारतीय सेना ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के कई परीक्षण किए।

2. S-400 एंटी-बैलेस्टिक मिसाइल सिस्टम : S-400 मिसाइल सिस्टम दुनिया की सबसे उन्नत वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली है। भारत ने पिछले साल 5.43 अरब डॉलर में रूसी S-400 के लिए डील साइन की थी। ये डिफेंस सिस्टम एक साथ 36 मिसाइलों को मार गिरा सकता है। ये जल्द ही भारतीय सेना में शामिल हो जाएगा। इसके पास अमेरिका के सबसे आधुनिक फाइटर जेट एफ-35 को भी गिराने की भी क्षमता है।

3. राफेल : भारतीय वायुसेना को राफेल फाइटर जेट की पहली खेप मिली। राफेल की तुलना अमेरिका के पांचवी जेनरेशन के फाइटर जेट एफ-35 पांचवीं से भी की जाती है। राफेल में खास इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम लगा है जिसके जरिए दुश्मनों की की लोकेशन का आसानी से पता लगाया जा सकता है।

4. अपाचे AH-64 : सबसे खतरनाक अटैक हेलिकॉप्टर अपाचे भारतीय सेना के ताकतवर हथियारों में शामिल है। अपाचे हेलिकॉप्टर दो मिनट के भीतर अपनी 30 MM कैनन से 1200 राउंड फायरिंग कर सकता है। अपाचे एक बार में 80 रॉकेट लॉन्च कर सकता है। रात के अंधेरे में भी ये दुश्मनों को मार गिराने में सक्षम है।

5. आईएनएस अरिहंत : भारत की परमाणु क्षमता से युक्त बैलेस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है। यह जल, थल और नभ में मार करने में सक्षम है। इसे न्यूक्लियर ट्रायड भी कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है तीनों स्तर की सुरक्षा। यह पनडुब्बी 6000 टन वजनी है। अरिहंत में चार वर्टिकल लॉन्च ट्यूब हैं। ये छोटी के-15 मिसाइल या 4 बड़ी के-4 मिसाइलें ले जाने में सक्षम है। अरिहंत का मतलब ही दुश्मनों को खत्म करने वाला होता है।

Share:

Next Post

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी असहिष्णुता का दूसरा नाम

Wed Dec 9 , 2020
कोलकाता : बीजेपी के अध्यक्ष (BJP President) मिशन बंगाल को लेकर कोलकाता पहुंचे कोलकाता में ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया. कोलकाता एयरपोर्ट पर भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता नड्डा का स्वागत करने पहुंचे. यहां बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने शंख ध्वनि के साथ जेपी नड्डा का अभिवादन किया. इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष […]