
नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) 15 अगस्त को अमेरिका(America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(President Donald Trump) से मिले। इससे पहले उन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पुतिन ने अपने मैसेज में अंतराष्ट्रीय मुद्दों का खासतौर पर जिक्र किया। पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए प्रमुख अंतराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान में भारत की सक्रिय भूमिका की सराहना की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे संदेश में पुतिन ने दोनों देशों के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की रूस की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व मंच पर उचित अधिकार प्राप्त है और वह अंतरराष्ट्रीय एजेंडे के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान में सक्रिय रूप से भाग लेता है।
वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि भारत हमारे लिए अहम देश है। भारत अमेरिका मिलकर आधुनिक चुनौतियों का सामना करेंगे। उन्होंने शुक्रवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका की ओर से बधाई दी। रुबियो ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच ऐतिहासिक संबंध महत्वपूर्ण हैं।
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार देर रात अलास्का के संयुक्त बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन में अपनी बहुप्रतीक्षित शिखर बैठक संपन्न की। इसमें यूक्रेन में युद्ध समापत करने का मुद्दा प्रमुख था। हालांकि दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हुआ।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved