img-fluid

21 महीने के उच्चतम स्तर पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 2023 में करीब 58 अरब डॉलर का आया उछाल

December 31, 2023

नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 21 महीनों के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है। 22 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में फिर से बड़ी उछाल देखने को मिली है। ये 4.471 अरब डॉलर के उछाल के साथ 620.441 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है। इसके पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 615.97 अरब डॉलर था। कैलेंडर वर्ष 2023 में आरबीआई ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग 58 अरब डॉलर जोड़े।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 29 दिसंबर को विदेशी मुद्रा भंडार का आंकड़ा जारी किया है। आरबीआई के आंकड़े के मुताबिक 29 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.47 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 620.44 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है। ये लगातार छठा हफ्ता है जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी देखने को मिली है।


विदेशी मुद्रा आस्तियां में भी बड़ी उछाल आई है। 4.698 अरब डॉलर के उछाल के साथ एफसीए 549.747 अरब डॉलर रहा है।  अगर पिछले साल यानी वर्ष 2022 की बात करें तो भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कुल मिलाकर 71 अरब डॉलर घट गया था। वहीं, इस साल आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में गिरावट आई है। 10.2 करोड़ डॉलर की कमी के साथ गोल्ड रिजर्व 474.74 अरब डॉलर पर आ गया है।

इससे पहले 15 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह से पहले देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.112 अरब डॉलर बढ़कर 615.971 अरब डॉलर हो गया था। अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।

Share:

  • हौंडा की ये स्कूटर इस साल बिका है सबसे ज्यादा, यहां जाने इस स्कूटर की खासियत

    Sun Dec 31 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Dehli) । इन दिनों मार्केट (market)में कई तरह के स्कूटर (Scooter)से मौजूद है और लोग आज के समय में स्मार्टफोन (smart fone)स्कूटी खरीदना(Purchase) पसंद करते हैं। आज के समय में मार्केट में कई शानदार स्कूटर मौजूद है। मार्केट में किफायती कीमत में कई पेट्रोल वाले स्कूटर मौजूद है जो अच्छी माइलेज भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved