img-fluid

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने लगाई ऊंची छलांग, अब इतने अरब डॉलर बढ़ गया खजाना

March 23, 2024

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह धनवर्षा हुई है। 15 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 642.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंच गया है। यह अब तक का सबसे उच्च स्तर है। सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा कोष में 6.396 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दी गई।


आरबीआई की रिपोर्ट की खास बातें
भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि एक सप्ताह पहले भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10.47 अरब डॉलर बढ़कर 636.095 अरब डॉलर हो गया था। कुल मिलाकर देखें तो बीते दो हफ्तों में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 16.86 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में फॉरेन करेंसी एसेट्स यानी विदेशी मुद्रा आस्तियां भी 6.034 अरब डॉलर बढ़कर 568.386 अरब डॉलर तक पहुंच गई हैं। फॉरेन करेंसी एसेट्स को विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माना जाता है।

भारत का गोल्ड रिजर्व 42.5 करोड़ डॉलर बढ़ा
भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जानकारी भी दी कि 15 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व की कीमत 42.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 51.14 अरब डॉलर हो गई है। रिजर्व बैंक ने बताया कि इस दौरान एसडीआर में भी बढ़ोतरी देखने को मिली, जो कि 6.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.276 अरब डॉलर हो गया है। उधर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास भारत का आरक्षित जमा 12.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.689 अरब डॉलर हो गया है।

Share:

  • Holi 2024: इस साल इन जातकों के लिए शुभ होगी होली

    Sat Mar 23 , 2024
    उज्‍जैन (Ujjain)। इस साल होली का त्योहार 5 राशि के जातकों के लिए खुशहाली (prosperity) लेकर आने वाली है. होली के अनेक रंगों की तरह आपके जीवन में भी कई प्रकार की खुशियां आ सकती हैं. खासतौर से बिजनेस (especially business) से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा, उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved