
नई दिल्ली। ओमान (Oman) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (Free Trade Agreements) की वार्ता अपने अंतिम चरण में है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों के जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दक्षिण अमेरिकी देश चिली के साथ व्यापार समझौता भी जल्द पूरा होने वाला है। गोयल ने बताया कि न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले शुक्रवार को दिल्ली आने वाले हैं, ताकि दोनों देशों के बीच एफटीए वार्ताओं को अंतिम रूप दिया जा सके। वहीं, ओमान के साथ व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता पर तीन प्रमुख दौरों में सहमति बनने के बाद अब कैबिनेट मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved