नई दिल्ली। भारत के पिनाका रॉकेट सिस्टम (Pinaka rocket system) में दुनिया के कई देश अपनी रुचि दिखा रहे हैं। इन सबके बीच दो साल पहले इस सिस्टम के लिए भारत से डील करने वाले अर्मेनिया को इसकी आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
पिनाका रॉकेट सिस्टम के साथ भारत, अर्मेनिया को आकाश एयर डिफेन्स सिस्टम की भी आपूर्ति कर रहा है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर की पहली खेप अर्मेनिया पहुंच चुकी है। भारत की स्वदेशी तकनीक के आधार पर बना पिनाका रॉकेट लॉन्टर अत्याधिक घातक हथियार प्रणाली है। इसके रॉकेट 80 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम हैं।
इस रॉकेट सिस्टम का नाम पिनाका रखने के पीछे भी एक महत्वपूर्ण कारण है। दरअसल, हिंदू धर्मग्रंथों में भगवान शिव के धनुष का नाम पिनाका है। उसी के आधार पर इसका नाम पिनाका रखा गया है। भारत के सीडीएस अनिल चौहान के फ्रांस दौरे के समय फ्रांस ने भी भारत के इस रॉकेट सिस्टम में अपनी रुचि दिखाई थी। भारत सरकार लगातार भारत से रक्षा उद्योग को बढ़ाने में अपनी रुचि दिखा रही है। पिछले कुछ सालों में भारत का रक्षा सामग्री निर्यात काफी बढ़ा है। भारत का रॉकेट सिस्टम और भारत की ब्रह्मोस मिसाइलों की मांग दुनिया के कई देशों में बढ़ गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved