img-fluid

इंडिगो ने निरस्त की दिल्ली उड़ान, यात्री हुए परेशान

April 13, 2022

इंदौर से दिल्ली जाने वाली उड़ान अंतिम समय निरस्त

इंदौर। इंडिगो (Indigo) ने आज एक बार फिर अपनी उड़ानों को निरस्त किया। कंपनी ने सुबह दिल्ली से इंदौर (Delhi to Indore) आकर वापस दिल्ली (Delhi) जाने वाली उड़ान को निरस्त कर दिया। इसके कारण इस फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।


विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट (6ई-2077) सुबह 5.20 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 6.45 बजे इंदौर आती है। यहां से 7.20 बजे वापस दिल्ली जाती है, लेकिन आज कंपनी ने इस फ्लाइट को निरस्त कर दिया। इसके लिए यात्रियों को पहले से कोई सूचना भी नहीं दी गई थी। इसके कारण इस फ्लाइट में बुकिंग करवा चुके यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी ने यात्रियों को दूसरी उड़ानों में शिफ्ट करने के साथ ही रिफंड का भी विकल्प दिया। कंपनी इससे पहले भी कई बार अपनी उड़ानों को बिना सूचना के निरस्त कर चुकी है। बताया जा रहा है कि यात्रियों की कमी होने पर कंपनी उड़ानों को निरस्त कर रही है।

 

 

Share:

  • इंदौर-उज्जैन मार्ग की मरम्मत के लिए एजेंसी का इंतजार, दूसरी बार बुलाएंगे टेंडर

    Wed Apr 13 , 2022
    बारिश में दिक्कत ना हो , कंपनी खुद करेगी मरम्मत इंदौर। इंदौर-उज्जैन मार्ग (Indore-Ujjain Road) की देखरेख मध्यप्रदेश सडक़ निगम के जिम्मे है। पहले यहां निजी एजेंसी टोल (agency toll) वसूल रही थी, जिसे खामियों को देखते हुए हटाया गया और टोल सडक़ निगम (toll road corporation) के हवाले कर दिए गए इस मार्ग पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved