img-fluid

दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट हंगामा मामले में इंडिगो ने जारी किया बयान

September 03, 2025

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) से कोलकाता (Kolkata) जा रही इंडिगो (IndiGo) की एक फ्लाइट (Flight) में सोमवार को एक यात्री की वजह से अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक विमान संख्या 6E 6571 में बैठे के एक यात्री ने कथित रूप से शराब पी रखी थी और नशे की हालत में जोर-जोर से धार्मिक नारे लगाने लगा। मामला इतना बिगड़ गया कि एयरलाइन को यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी पड़ी और पुलिस तक को दखल देना पड़ा।

दरअसल 31D सीट पर बैठे एक यात्री जो पेशे से वकील बताए जा रहे हैं, ने धार्मिक नारा लगाना शुरू कर दिया। क्रू का आरोप है कि यात्री नशे में थे और बार-बार साथी पैसेंजर्स को भी नारे लगाने के लिए कह रहे थे।


इस घटना पर IndiGo ने आधिकारिक बयान जारी किया है। एयरलाइन ने कहा कि हमें 1 सितंबर 2025 को दिल्ली से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6571 में हुए अभद्र व्यवहार की घटना की जानकारी है। विमान में सवार एक यात्री शराब के नशे में केबिन क्रू के साथ दुर्व्यवहार और साथी यात्रियों को परेशान करते पाया गया। स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार, उक्त यात्री को अभद्र घोषित कर दिया गया और आगमन पर उसे सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। संबंधित अधिकारियों के पास एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई गई।

Share:

  • पोलैंड के नए राष्ट्रपति का अमेरिका दौरा, रूस के खतरे को देखते हुए दोनों देशों में हो सकता है करार

    Wed Sep 3 , 2025
    वॉशिंगटन। पोलैंड (Poland) के नए राष्ट्रपति करोल नवरोकी (Karol Nawrocki) बुधवार को व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे। नवरोकी के दौरे से पोलैंड और अमेरिका के रिश्तों में मजबूती आ सकती है। साथ ही पोलैंड में अमेरिका की सैन्य तैनाती बढ़ाने पर भी बातचीत हो सकती है। करोल नवरोकी ने बीते महीने ही पोलैंड के राष्ट्रपति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved