img-fluid

इंडिगो का सर्वर डाउन, पूरी दुनिया में हजारों उड़ानें घंटों लेट

August 06, 2023

दोपहर से रात तक परेशान हुए यात्री… हंगामा

टिकिट बुकिंग, कैंसिलेशन, चेक-इन और बोर्डिंग प्रभावित

इंदौर, विकाससिंह राठौर। देश की प्रमुख निजी एयर लाइंस इंडिगो (private airlines indigo) से यात्रा करने वाले यात्रियों को कल पूरी दुनिया में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी का सर्वर डाउन हो जाने से टिकिट बुकिंग, कैंसिलेशन, चेक-इन (Ticket Booking, Cancellation, Check-in) और बोर्डिंग जैसी सभी सुविधाएं ठप हो गई। इसके कारण हजारों उड़ाने घंटों लेट रही, कई उड़ानों को निरस्त भी किया गया। इंदौर एयरपोर्ट पर ही इंडिगो (Indigo at Indore airport itself) की आने और जाने वाली 22 उड़ानें एक से तीन घंटे तक लेट रही। जिससे दोपहर से रात तक यात्री परेशान होते रहे।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो का सर्वर दोपहर 1.30 बजे से 2.45 बजे तक डाउन रहा। वहीं कई शहरों में इसका असर दोपहर 12 से शाम 5.30 बजे के बीच देखने को मिला। सर्वर डाउन होने के कारण यात्रियों की बुकिंग से लेकर टिकिट कैंसिल करना, रिफंड करना, नए टिकट बनाना, बुकिंग करने के बाद यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों का चेक-इन करना और बोर्डिंग पास जारी करने जैसे सभी काम रुक गए। बताया जा रहा है कि कंपनी के सेंट्रल सर्वर में आई परेशानी के कारण ऐसा हुआ था। कंपनी ने तुरंत इसका सुधार शुरू किया, लेकिन इसमें लगने वाले समय के दौरान उड़ानें लेट होने का जो क्रम शुरू हुआ तो यह रात तक लगातार जारी रहा।


इंदौर में आने और जाने वाली 22 उड़ानें हुई लेट

सर्वर डाउन के होने के कारण इंदौर से जुड़ी 22 उड़ानें घंटों लेट रही। इनमें दोपहर की हैदराबाद उड़ान डेढ़ घंटा, गोवा उड़ान भी डेढ़ घंटा, शाम की दिल्ली उड़ान दो घंटा, अहमदाबाद उड़ान भी दो घंटा, बैंगलुरू की उड़ान सबसे ज्यादा चार घंटा, मुंबई उड़ान दो घंटा, रात की जबलपुर उड़ान पौने दो घंटा, लखनऊ उड़ान सवा दो घंटा, वहीं रात 10 बजे मुंबई से आने वाली उड़ान रात 3 बजे इंदौर पहुंची। रात की दिल्ली और हैदराबाद उड़ानें भी दो से सवा दो घंटा देरी से आई। उड़ानों के देरी से आने से जाने वाली उड़ानें भी घंटों देरी से रवाना हुई।

https://www.youtube.com/watch?v=NWLTKrqEGvE

परेशान यात्रियों ने किया हंगामा

सर्वर डाउन होने से यात्रियों के एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद और विमानों के भी खड़े होने के बाद उन्हें भेजा नहीं जा पा रहा था। इससे लगातार यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। एयर लाइंस भी यात्रियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रही थी। कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी थी। इस पर परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया। जिन्हें बाद में एयरपोर्ट प्रबंधन और कंपनी ने शांत किया।

कई छोटे एयरपोर्ट पर जारी किए मैन्युअल बोर्डिंग पास

अधिकारियों ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण यात्रियों के पास टिकट होते हुए भी उन्हें विमान में सवार करने के लिए बोर्डिंग पास जारी नहीं हो पा रहे थे। ऐसी स्थिति में कई छोटे एयरपोर्ट पर जहां उड़ानों की संख्या कम थी, वहीं कंपनी अधिकारियों ने यात्रियों को ऑनलाइन की जगह मैन्युअल बोर्डिंग पास भी जारी किए। लेकिन इंदौर में ज्यादा उड़ानें और यात्री होने से यह संभव नहीं हो पाया। यही स्थिति देश के बाकी बड़े एयरपोर्ट पर भी बनी और सभी एयरपोर्ट पर हजारों यात्री घंटों फंसे रहे।

Share:

  • 5 साल तक के बच्चों को 11 गंभीर बीमारियों से बचाएंगे, कल से टीकाकरण

    Sun Aug 6 , 2023
    5 साल तक के बच्चों को कितने टीके लगे या छूटे… अब बच्चों के टीकाकरण का इंद्रधनुष अभियान , ऐप के जरिये बच्चे पर रहेगी नजर इंदौर (Indore)। पैदा होने से लेकर 5 साल तक के बच्चों को कितने टीके लगे, कितने छूट गए और कितनों को टीके लगना बाकी है, अब यह सारा रिकार्ड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved