img-fluid

इंदौर: 14 उड़ानें लेट, सिर पीटते रहे यात्री

October 16, 2026

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट (airport) पर इंदौर (Indore) आने और जाने वाली 14 उड़ानें (14 flights) एक से तीन घंटे तक लेट (delayed) रही। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


  • विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से आने वाली एयरइंडिया की फ्लाइट एआई-2515 का दोपहर 1.45 बजे की जगह 3.01 बजे इंदौर पहुंची। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1090 दोपहर 2.50 बजे के बजाय शाम 4.04 बजे पहुंची। एयर इंडिया की एआई-1780 भी शाम 4.05 बजे के निर्धारित समय से देरी से शाम 5.07 बजे आई। इंदौर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2516 दोपहर 2.15 बजे के बजाय 3.48 बजे रवाना हुई, वहीं पुणे जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स-1245 करीब एक घंटे की देरी से शाम 4.56 बजे रवाना हुई। मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एआई 1780 शाम 4.50 बजे के निर्धारित समय के बजाय 6.04 बजे रवाना हुई। इसके अलावा बेंगलुरु, रायपुर और हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ानें भी देरी से रवाना हुईं। रात में दिल्ली और बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानें भी दो से तीन घंटा लेट रहीं। एयरलाइंस ने अधिकांश उड़ानों के लेट होने के लिए ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया।

    Share:

  • पूरी तरह फिट होने के बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं जसप्रीत बुमराह, जानें टीम की रणनीति

    Fri Oct 16 , 2026
    नई दिल्ली ।भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) में खेलते नजर नहीं आ सकते हैं। खास बात यह है कि उनके संभावित रूप से टीम से बाहर रहने की वजह चोट या फिटनेस से जुड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved