
इंदौर। जिला प्रशासन द्वारा ग्राम गारीपीपल्या (Garipipalya) स्थित मथुरादेवी कॉलेज (Mathuradevi College) पर छापा मारकर दो बसें कुर्क की थीं, जिसके बाद कल कॉलेज प्रबंधन द्वारा 22 लाख रुपए जमा कराए गए। तहसीलदार ने बताया कि कुर्क बसें छोड़ दी गई हैं। शेष बकाया राशि जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है।
राऊ के तहसीलदार संजय गर्ग (Sanjay Garg) ने बताया कि ग्राम डेहरी स्थित स्टार कॉलेज (Star College) पर 34 लाख रुपए बकाया हैं। शरद सिसौदिया (Sharad Sisodia) के इस कॉलेज पर बकाया राशि जमा करने के लिए पूर्व में कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है, इसके बावजूद कालेज प्रबंधन द्वारा राशि नहीं जमा कराई गई। कलेक्टर के आदेश पर आज दोपहर में दल-बल के साथ प्रशासन व पुलिस की टीम छापामार कार्रवाई करेगी। अगर प्रबंधन द्वारा बकाया राशि जमा करा दी गई तो ठीक, नहीं तो कुर्की के अलावा कॉलेज भी सील किया जा सकता है। 3 दिन पहले खुड़ैल के एसडीएम रविश श्रीवास्तव (Ravish Srivastava) के आदेश पर तहसीलदार व आरआई की टीम ने छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान स्कूल परिसर में खड़ी दो बसें कुर्क कर ली गई थीं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved