
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे थार गाड़ी (Thar Car) और स्विफ्ट कार से कुछ युवक सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे. साथ ही ट्रैफिक नियमो (Traffic Rules) की धज्जिया उड़ा कर पुलिस (Police) को चुनौती दे रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकरत में आई और कार्रवाही करते हुए 4 युवको को गिरफ्तार कर दोनों कार को जप्त किया.
बता दे पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज क्षेत्र का है, जहा दो कार में कुछ युवक हुड़दंग करते सड़क पर जा रहे थे. उन्होंने ट्रैफिक नियमो की जमकर धज्जिया उड़ाई थी साथ ही कार में हूटर लगा कर भी लोगो को परेशान किया जा रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और चार युवको को पकड़ा जिनके नाम मयूर सुकित हिमांशु और एक अन्य को पकड़ा है. एडिशनल डीसीपी ने बताया की कई प्रकार के कानूनों का उलंघन किया हूटर भी लगा रखा था कार मे नम्बर भी नहीं थे. मोटर विकल एक्ट के तहत भी कार्रवाही की गई है और चारो को गिरफ्तार भी किया गया है. जहाँ चारो युवक कान पकड़कर माफ़ी मांगते नजर आ रहे है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved