img-fluid

इंदौर: सियागंज के 19 व्यापारियों से 6 करोड़ की धोखाधड़ी, शकर खरीदकर भुगतान नहीं करने वाला कारोबारी गिरफ्तार

May 09, 2026

इंदौर। इंदौर के सियागंज इलाके में करोड़ों रुपए की शकर खरीदकर भुगतान नहीं करने वाले कन्फेक्शनरी कारोबारी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 19 व्यापारियों से करीब 6 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। लंबे समय से व्यापारी कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।

इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी तरुण जैसवानी चॉकलेट कारोबार से जुड़ा हुआ है। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले व्यापारियों से छोटे छोटे सौदे करता था और समय पर भुगतान कर भरोसा जीतता रहा। इसके बाद उसने बड़ी मात्रा में शकर खरीदना शुरू किया और करीब 6 करोड़ रुपए का माल लेने के बाद भुगतान बंद कर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि कई महीनों से वे रकम वापस पाने के लिए आरोपी के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन न तो भुगतान किया गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला।


  • कुछ व्यापारियों ने आरोपी पर धमकाने के आरोप भी लगाए हैं। इसके बाद सभी 19 व्यापारी एकजुट होकर क्राइम ब्रांच पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के मुताबिक आरोपी को पहले कई बार नोटिस देकर बयान और समझौते के लिए बुलाया गया, लेकिन वह हर बार पेश होने से बचता रहा। व्यापारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफधोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के बैंक खातों, कारोबारी लेनदेन और संपत्तियों की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस पूरे मामले में अन्य कारोबारी और फाइनेंसर भी जुड़े हो सकते हैं।

    Share:

  • युवती को मृत समझकर अस्पताल में छोड़ गए परिजन, डॉक्टरों ने 98 दिन तक इलाज किया, सारे खर्च उठाए

    Sat May 9 , 2026
    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एम्स में डॉक्टरों ने एक युवती का 98 दिन तक इलाज किया। इस दौरान उसका पूरा ख्याल रखा और खर्च भी उठाया। जब लड़की पूरी तरह से ठीक हो गई तो उसे वापस घर भेज दिया। लड़की के परिजन उसे मृत समझकर अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए थे। गोरखपुर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved