
इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र (Hiranagar Police Station Area) के अंतर्गत आने वाले कबीट खेड़ी मैं आज दोपहर 1:00 बजे केकरीब तेज गति से आ रही एक जेसीबी (JCB) मशीन के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क पार कर रहे एक मासूम बच्चे (Innocent Children) को टक्कर मारकर कुचल डाला। घटनास्थल पर ही बालक की मौत (death of a child) हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए थे। इस बीच जेसीबी का चालक लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके से भाग निकला।
हीरानगर पुलिस ने बताया कि मृतक 6 वर्षीय शिवांश पिता राकेश कावरे निवासी लाहिया कॉलोनी कबीरटखेड़ी घर की ओर जा रहा था तभी सामने से जेसीबी मशीन आ गई। और उसका चालक मासूम बच्चे को काफी दूर तक खींचते ले गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के सामने रोज जताते हुए बच्चै की जान लेने वाले पहुंचे जेसीबी के चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने फिलहाल जेसीबी जप्त कर प्रकरण दर्ज किया है मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान डंपर और जेसीबी की आवाजाही लगी रहती है। बालक का ए म वाय मैपोस्टमार्टम चल रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved