
इंदौर। इंदौर (Indore) के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र (Chhoti Gwaltoli Police Station Area) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अमर ज्योति ट्रैवल्स (Amar Jyoti Travels) की बस (Bus) में एक दंपति 15 दिन के मासूम बच्चे (Innocent Children) को छोड़कर फरार हो गया। बस सरवटे बस स्टैंड से रवाना हुई थी।
बच्चे को सीट पर छोड़कर दंपति बिना किसी को कुछ बताए वहां से चले गए। बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने जब बच्चे को अकेला देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही छोटी ग्वालटोली पुलिस मौके पर पहुंची और बस को थाने के सामने रुकवाया। पुलिस ने शिशु को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है।
मासूम बच्चे को देखकर पुलिस का भी भावात्मक चेहरा देखने को मिला, उन्होंने बच्चे को घरवालों की तरह गोदी में पकडा और दूध भी पिलाया। मासूम के लिए पुलिस ही माता-पिता बन गई और बच्चे की अच्छे से देखभाल करने लगी। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी के अनुसार, बच्चा लगभग 15 दिन का है फिलहाल बच्चे को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसकी देखभाल की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस आसपास के बस स्टैंड और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन दंपति की पहचान करने का प्रयास कर रही है जिन्होंने इस काम को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि यह मामला मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, बच्चे की सुरक्षा और पालन-पोषण के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई को भी सूचना दी गई है।
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved