img-fluid

इन्दौर: 26 साल में चौथी बार महासंयोग, माता-पिता और पुत्र का एक साथ पूजन

September 09, 2026

  • 14 को उदयातिथि में सुबह तीज और दोपहर में गणपति बप्पा की स्थापना
  • इस बार विशिष्ट संयोग में तपस्या का पर्व हरतालिका और श्री गणेश चतुर्थी

इन्दौर। 6 दिन बाद महिलाओं (Women) का सबसे बड़ा व्रत पर्व हरतालिका तीज (Hartalika Teej) और गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) के आगमन का पर्व श्री गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) 14 सितंबर को एक साथ मनाया जाएगा। तिथि भेद अंतर के कारण इस बार यह स्थिति बन रही है। 26 साल में चौथी बार यह महासंयोग फिर बना है, जब एक ही दिन माता-पिता और पुत्र का पूजन घर-घर में किया जाएगा।

वर्ष 2000 के बाद ऐसा चौथी बार यह विशिष्ट संयोग बन रहा है। इसके पहले 2023, 2011 और 2004 में भी ऐसा ही संयोग बना था। आचार्य पंडित रामचंद्र शर्मा ने बताया कि उदयाकाल में तृतीया तिथि होने से हरतालिका तीज का व्रत पर्व रहेगा, वहीं दोपहर के समय चतुर्थी तिथि विद्यमान होने से इसी दिन गणेश चतुर्थी का पर्व भी मनाया जाएगा। तृतीया तिथि 14 सितंबर को सुबह 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी, जो अगले दिन 15 सितंबर सुबह 7 बजकर 45 बजे तक रहेगी। 14 तारीख को उदया तिथि में तृतीया होने से हरतालिका तीज व्रत इसी दिन मनाया जाएगा। इसी प्रकार धर्मशास्त्रों के मुताबिक भगवान श्रीगणेश का जन्मकाल दोपहर में माना गया है। इसी दिन दोपहर के समय चतुर्थी तिथि रहेगी, इसलिए गणेश उत्सव की शुरुआत भी 14 सितम्बर से होगी। अगले दिन उदया समय में तो चतुर्थी रहेगी, लेकिन दोपहर में पंचमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। इसके पहले 2023 में भी इस तरह की स्थिति बनी थी। तब कई लोगों ने चतुर्थी तिथि दो दिन 18 और 19 को मानी थी

इस बार गणपति बप्पा भक्तों के साथ 12 दिन रहेंगे
गणेश चतुर्थी पारंपरिक रूप से, चंद्र पखवाड़े के 14वें दिन यानी अनंत चतुर्दशी को प्रतिमा विसर्जन के साथ समाप्त होती है। गणेशोत्सव की अवधि हिंदू चंद्र कैलेंडर से जुड़ी होती है। इस बार चंद्र तिथियों के दुर्लभ संयोग के कारण यह त्योहार 12 दिनों तक चलेगा। गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत 14 सितंबर को गणेश स्थापना के साथ होगी और 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी विसर्जन से इसका समापन होगा।

चित्रा, स्वाति नक्षत्र, ब्रह्म और इंद्र योग एक साथ रहेंगे
14 सितम्बर को एक ही दिन पूरे शिव परिवार की आराधना का दुर्लभ संयोग बन रहा है। वार सोमवार ( शिवजी का वार ) रहेगा, वहीं पंचांगों के अनुसार चित्रा और स्वाति नक्षत्र तथा ब्रह्म योग और इंद्र योग का संयोग इस दिन को बेहद खास बना रहा है। पंडितों के अनुसार ऐसा संयोग बार-बार नहीं बनता है। माता पार्वती, भगवान शिव और प्रथम पूज्य गणेशजी की पूजा एक साथ होने से इस दिन का महत्व काफी बढ़ जाएगा ।

620 किलो शुद्ध घी से बनेगा खजराना श्री गणेश का महाभोग…
गणेश चतुर्थी को खजराना गणेश को समर्पित करने के लिए सवा लाख मोदक के महाभोग का निर्माण आठ भट्टियों पर पूजन-अर्चन के बाद शुरू हो गया। 20 रसोइये 5 दिन तक लगातार कार्य कर मोदक प्रसाद का प्रसाद तैयार करेंगे। 14 सितम्बर को प्रात: भक्त मंडल की ओर से सवा लाख मोदक का प्रसाद समर्पित किया जाएगा। मोदक निर्माण के काम का शुभारंभ मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट एवं पं. पुनीत भट्ट द्वारा वैदिक मंगलाचरण के बीच किया गया। भक्त मंडल की ओर से वरुण पार्थ बागड़ी, कविश गोयल, सुभाष नायक एवं दिलीप सर के साथ मंदिर के प्रबंधक घनश्याम शुक्ला, सहायक गौरीशंकर मिश्रा एवं भक्त मंडल से जुड़े अनेक श्रद्धालु इस मौके पर उपस्थित थे। भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी एवं कैलाश पंच ने बताया कि शहर के प्रसिद्ध रसोइये खेमजी महाराज और उनके 20 सहयोगी मोदक निर्माण में जुट गए हैं। मोदक का निर्माण पूरे 5 दिन तक लगातार 13 सितम्बर की रात तक चलेगा।

20 रसोइये 5 दिन में तैयार करेंगे बप्पा के प्रिय सवा लाख मोदक
यह सामग्री से तैयार मोदक
मोदक प्रसाद के निर्माण में 1100 किलो मैदा, 40 टीन डिब्बे शुद्ध घी (करीब 620 किलो), 500 किलो गुड़ सफेद, 400 किलो तिल्ली सफेद, 400 किलो मूंगफली दाना एवं 40 किलो खोपरा बूरा का प्रयोग किया जा रहा है। मोदक प्रसाद का वितरण 50 बड़ी परातों एवं 100 ट्रे की मदद से मंदिर आने वाले गणेश भक्तों में किया जाएगा।

Share:

  • इंदौर: नारकोटिक्स विंग का धामनोद में छापा

    Wed Sep 9 , 2026
    11 लाख का 56 किलो गांजा जब्त, आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी इंदौर। नारकोटिक्स विंग (Narcotics Wing) को कल एक बड़ी सफलता मिली। टीम ने धामनोद (Dhamnod) में एक मकान पर छापा (raid) मारकर वहां से गांजे की 56 किलो की बड़ी खेप जब्त की। पुलिस ने इस सिलसिले में एक तस्कर को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved