img-fluid

इंदौर: चाकू के साथ रील बनाकर रौब झाड़ना युवक को पड़ा भारी, युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

February 27, 2026

इंदौर। इंदौर में सोशल मीडिया पर चाकू के साथ रील पोस्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश एक युवक को महंगी पड़ गई। जिसमें विशाल पारिया नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर चाकू लहराते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। बताया जा रहा है कि वीडियो का उद्देश्य अपने दोस्तों और क्षेत्र में रौब जमाना और दहशत फैलाना था।


  • दरअसल इस विवादित रील की जानकारी मिलने पर तुकोगंज थाना पुलिस ने पंचम की फैल क्षेत्र में भ्रमण और चेकिंग के दौरान आरोपी विशाल वारिया को एक चाकू के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी से इंस्टाग्राम पर डाली गई रील को डिलीट करवाया और इस तरह की पोस्ट डालने पर सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और दहशत फैलाने वाले कंटेंट पर सख्त नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share:

  • ईरान-अमेरिका की टेंशन से रॉकेट हुए चांदी के दाम, इतने बढ़ गए दाम

    Fri Feb 27 , 2026
    डेस्क: 27 फरवरी को MCX पर चांदी की कीमत में सीधे 8,000 रुपए का उछाल आया. इसकी बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत बेनतीजा रही. इस अनिश्चितता से जियोपॉलिटिकल टेंशन बरकरार रही. इसी समय अमेरिकी डॉलर करीब तीन हफ्ते के ऊंचे स्तर के पास रहा. हालांकि, डॉलर मजबूत होने से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved