img-fluid

इंदौर: ऐसी के कंप्रेसर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

April 09, 2026

इंदौर। इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के घरों और ऑफिस के बाहर लगे एसी कंप्रेसर चोरी होने की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसी रिपेयर करने वाले मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंची तब पता चला कि आरोपी एक साल में 24 से ज्यादा कांप्रेसर चोरी कर चुका है जिसका कप्रेसर चोरी करने का पुराना ट्रेक रिकॉर्ड है।


  • इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के एसीपी शिवेंदु जोशी ने बताया कि फरवरी और अप्रैल में कई फरियादियों ने अपने संस्थानों और घरों के बाहर लगे आउटडोर यूनिट से कंप्रेसर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान अलग-अलग लोकेशन की फुटेज खंगालने पर पुलिस की नजर संदिग्ध मूवमेंट पर गई, जिसके बाद 37 वर्षीय आरोपी ओमप्रकाश पिता अम्बाराम को राउंडअप किया गया।पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह अब तक 24 से अधिक एसी कंप्रेसर चोरी कर चुका है। उसके घर से नौ चोरी के कंप्रेसर भी बरामद हुए। आरोपी पेशे से एसी रिपेयर मैकेनिक है, जिसके कारण उसे तकनीकी जानकारी थी और वह बड़ी आसानी से आउटडोर यूनिट खोलकर कंप्रेसर निकाल लेता था। गर्मी के मौसम में कंप्रेसर की बढ़ी मांग का फायदा उठाकर वह चोरी किए गए पार्ट्स बेचकर कमाई करता था। पुलिस के अनुसार पिछले साल भी उसने इसी क्षेत्र में वारदातों को अंजाम दिया था। इस बार पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्यायालय में उसकी जमानत निरस्त कराने की तैयारी कर रही है।

    Share:

  • ट्विटर X के जरिए 25 लाख की साइबर ठगी, मुनाफे का झांसा देकर फंसाया शिकार, पैसा निकालने पर अकाउंट किया ब्लॉक

    Thu Apr 9 , 2026
    इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक युवक को ट्विटर अकाउंट के जरिए लाखों रुपए का चूना लगा दिया गया। ठगों ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर भरोसा जीतकर करीब 25 लाख 25 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved