img-fluid

इंदौर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालो पर एक्शन, धागे के 59 रोल जप्त, प्रकरण दर्ज

December 09, 2025

इंदौर। इंदौर कमिश्नरेट मे अवैध रुप से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालो पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, डीसीपी ज़ोन-01कृष्ण लालचंदानी, सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज विवेक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में पुलिस थाना मल्हारगंज के द्वारा प्रतिबंधित पतंग-धागे से संबंधित प्रतिबंधात्मक आदेशों के परिपालन में चेकिंग व कार्यवाही की जा रही है

इसी क्रम में थाना प्रभारी मल्हारगंज के निर्देशन में पतंग दुकानों पर चेकिंग अभियान जारी रखा। तत्पश्चात मुखबिर सूचना मिली कि एक लड़का रामबली नगर से चाइनीज मांझा बेच रहा है। थाना प्रभारी मल्हारगंज वेदेंद्र सिंह कुशवाह के द्वारा टीम भेजी गई और टीम के द्वारा देखा कि एक लड़का चाइनीज मांझा बेचने के लिए खड़ा है।


उसको पकड़कर पूछा तो घर में गुलाबी रंग के प्लास्टिक की बोरी में एक कार्टून रखा हुआ है जिसको चेक करते उसमें चाइनीज मांझे के 59 रोल(बंडल) रखे हुए है। जिससे नाम पता पूछने पर महेंद्र पिता कैलाश प्रजापत उम्र 20 साल निवासी रामबली नगर इंदौर को टीम के द्वारा थाने लाया गया एवं कलेक्टर महोदय इन्दौर के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर उपलब्ध प्रतिबंधित पतंग धागा के 59 रोल (बण्डल) कीमती लगभग 29500/- रूपये के जप्त किये गये।

आरोपी महेंद्र प्रजापत के विरूद्ध थाना मल्हारगंज पर अपराध क्रमांक 331/2025 धारा 223(a), 125 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में म.प्रआर.कुसुम टंडन , प्र.आर. सुधीर राय, प्र आर चंदन आर. मोंटी धाकड़,आर. लोकेंद्र सिंह,आर. खेमराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

  • इंदौर पुलिस कमिश्नर ने 6 पुलिसकर्मियों सहित 18 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को किया सम्मानित

    Tue Dec 9 , 2025
    पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 18 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना। इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved