
इन्दौर। लसूड़िया क्षेत्र (Lasudiya Area) में एक होटल (Hotel) में हिंदू युवती (Hindu Young Woman) के साथ ठहरे मुस्लिम युवक (Muslim Youth) को बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और पुलिस को सांैपा। उन्होंने होटल मालिक पर भी कार्रवाई की मांग की।
बजरंग दल के माही पंवार, अजय जाट और रवि मालवीय को सूचना मिली थी कि ब्रेस्ट प्राइज के पीछे एक होटल में एक मुस्लिम युवक एक हिंदू युवती के साथ रुका हुआ है। इस पर टीम वहां पहुंची और युवक को पकड़ लिया। उसका नाम साहिल खान निवासी खजराना है। बताते हैं कि वह पालदा क्षेत्र में एक कारखाने में काम करता है, जहां मांडव की एक युवती भी काम करती है। उसने उसे प्रेमजाल में फंसाया और उसका शोषण कर रहा था। आरोपी के मोबाइल से कई हिंदू युवतियों के चैट और वीडियो मिलने की बात कही जा रही है। वहीं ये लोग बिना आधार कार्ड के होटल में रुके थे। इसके चलते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। बताते हैं कि युवक और युवती को लसूड़िया पुलिस को सांैप दिया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।