img-fluid

इन्दौर: एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बीआरटीएस के बीच का क्षेत्र बंद

March 15, 2026

बीआरटीएस में लगाए लॉलीपॉप के बोर्ड चारों तरफ फेंके

इन्दौर। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) द्वारा छोटी खजरानी (Chhoti Khajrani) से लेकर नौलखा (Naulakha) के आगे तक बनाए जाने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर (Elevated Corridor) के लिए रास्ता बंद करने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रेस काम्प्लेक्स के सामने के क्षेत्र में वाहनों के आने-जाने के लिए रास्ता बंद होने का बोर्ड लगा दिया गया है। इस बोर्ड के एक तरफ चद्दर की दीवार बना दी गई है और दूसरी तरफ भी ऐसी ही दीवार बनाने का काम कल से शुरू हो जाएगा। इसके लिए लोहे के पाइप लगा दिए गए हैं।



  • विभाग द्वारा अभी तो यहां पर मिट्टी का परीक्षण कर प्रारंभिक व्यवस्थाओं को आकार देने की कोशिश की जा रही है। इस कॉरिडोर के निर्माण का ठेका पहले से ही विभाग द्वारा दिया जा चुका है। ठेकेदार एजेंसी द्वारा इंदौर में आकर अपना प्लांट लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग ने इस पूरे कॉरिडोर के 6 किलोमीटर के क्षेत्र में सडक़ के बीच में लोहे के पाइप ठोककर उन पर चद्दर लगा दी थी। इससे एक छोटी लोहे की दीवार तैयार हो गई थी। अब तक इसका उपयोग डिवाइडर के रूप में किया जा रहा था। पुराने बीआरटीएस कॉरिडोर की जालियां नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र में निकलवा दी गई है। अब विभाग द्वारा सडक़ के दूसरी तरफ के क्षेत्र में भी पाइप लगा दिए गए हैं। इन पर चद्दर लगाने का काम कल सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ में यह बीच का हिस्सा यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इस हिस्से को यातायात के लिए बंद करने का बोर्ड विभाग द्वारा लगा दिया गया है। इसके साथ इंडस्ट्री हाउस चौराहा से लेकर एलआईजी चौराहा तक पुराने बीआरटीएस कॉरिडोर पर लगाए गए लॉलीपॉप के बोर्ड कचरे के रूप में यहां-वहां पड़े हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved