
भोपाल। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की घोषणा से पहले राज्य सरकार ने थोकबंद ट्रांस्फर (transfer) किए। पिछले दो दिनों में कई अफसरों को इधर से उधर किया गया। इसी दिशा में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (Chief Municipal Officers) के भी तबादले किए गए। कल देर शाम पांच नगर पालिका और नगर निगम अधिकारियों का स्थाानांतरण हुआ। अरुण कुमार शर्मा को परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण उज्जैन से उपयुक्त नगर पालिका निगम इंदौर बनाया गया है। इसके साथ ही अमरदास सेनानी को सीईओ नगर परिषद नयागांव नीमच बनाया गया साक्षी वाजपेई को सीईओ नगर परिषद डोंगर परासिया छिंदवाड़ा बनाया गया यशवंत वर्मा को सीईओ नगर पालिका परिषद भिंड बनाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved