img-fluid

इंदौर: देर रात पहुंचे भाजपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री आज आएंगे

October 18, 2026

गुप्ता की चुनरी यात्रा के लिए बड़ा गणपति पर सुबह से ही माहौल बनने लगा

इंदौर। पूर्व विधायक (Former legislator) सुदर्शन गुप्ता (Sudarshan Gupta) की चुनरी यात्रा (Chunri Yatra) में शामिल होने के लिए भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष कल देर रात वंदे भारत एक्सप्रेस से सीधे इंदौर पहुंचे, वहीं मुख्यमंत्री (CM) आज इंदौर आ रहे हैं। चुनरी यात्रा को लेकर सुबह से ही बड़ा गणपति पर माहौल बनने लगा है और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जत्थों के रूप में पहुंचने लगे हैं।


  • 5 साल बाद एक बार फिर गुप्ता चुनरी यात्रा निकालने जा रहे हैं। हालांकि चुनरी यात्रा के बहाने उनका शक्ति प्रदर्शन भी होने की संभावना है। एक नंबर विधानसभा के साथ-साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से भी भाजपा कार्यकर्ता चुनरी यात्रा में शामिल होने पहुंचे रहे हैं। विशेषकर दो और पांच नंबर विधानसभा के कार्यकर्ता भी बसों से बड़ा गणपति पहुंचने लगे थे। करीब ढाई किलोमीटर लंबी चुनरी बिजासन माता को अर्पित की जाएगी। याताायात बाधित न हो, इसलिए बड़ा गणपति से कालानी नगर होकर बिजासन मंदिर तक जाने वाली एक लेन में यात्रा चलेगी और दूसरी ओर से यातायात चलेगा, वहीं 60 फीट रोड और बड़ा बांगड़दा की रोड भी आने वाले बड़े वाहनों के लिए विकल्प के रूप में उपयोग में लाई जा सकती है। सुबह से ही बड़ा गणपति पर भारी संख्या में पुलिस बल भी लगाया गया है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। यात्रा में स्थानीय भाजपा नेता तो शामिल होंगे ही, वहीं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी सीधे बैतूल से कल रात इंदौर पहुंचे। वे वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल होकर देर रात 12 बजे इंदौर आए। स्टेशन पर उनका स्वागत नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और कार्यकर्ताओं ने किया, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव आज भोपाल से रवाना होकर पूर्वान्ह 11 बजे इंदौर आ रहे हैं और एयरपोर्ट से सीधे वे बड़ा गणपति चौराहे पहुंचेंगे, जहां चुनरी का पूजन कार्यक्रम होगा और यात्रा रवाना होगी। यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट सहित सभी विधायक भी शामिल होंगे।

    Share:

  • दुनिया के इन 10 देशों में भूख का बड़ा संकट, पाकिस्तान से बांग्लादेश और अफगानिस्तान तक बिगड़े हालात, 17.7 करोड़ लोगों पर मंडराया खतरा

    Sun Oct 18 , 2026
    नई दिल्ली। दुनिया (World)के कई देशों में खाद्य संकट (Food crisis)लगातार गंभीर होता जा रहा है। पाकिस्तान भी उन देशों में शामिल है जहां लाखों लोगों के सामने दो वक्त की रोटी जुटाना बड़ी चुनौती बन गया है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर (International humanitarian organization Action Against Hunger)की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved