
इंदौर। ममता ने क्रूरता दिखाते हुए अपने दो मासूम बच्चों (Children) को जहर (poison) दिया और फिर जहर खाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। बताया जा रहा है कि जिस महिला ने आत्महत्या की थी, उसका पति भी जहर के संपर्क में आ गया। उसका भी इलाज चल रहा है। मासूम बच्चों को देर रात इंदौर के एमवाय अस्पताल रैफर किया गया।
खरगोन जिले के पीपल्या बावड़ी गांव की रहने वाली दयाबाई पति अमरसिंह ने अपने एक साल के बेटे आशीष और पांच साल के बेटे गणेश को पहले जहर दिया और फिर खुद जहर (poison) खा लिया। दयाबाई की तो मौत हो गई, लेकिन उसके दोनों बच्चों को ग्रामीण इंदौर के एमवाय अस्पताल (my hospital) इलाज के लिए लेकर पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम के बारे में वहां के पुलिस अधिकारी तेजराम निरगुड़े ने बताया कि महिला के घरवाले खेत में गए हुए थे, इसी बीच उसने कपास में छिडक़ने वाली कीटनाशक बच्चों को पिलाई और फिर खुद पी ली। महिला की एक अन्य बच्ची तारा ने जब यह घटना देखी तो दौड़ती हुई खेत की ओर गई और पिता तथा दादा को बुलाकर लाई। यह साफ नहीं हुआ कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved