img-fluid

इन्दौर: राजबाड़ा की जगह आसपास ढूंढेंगे बस स्टॉप

April 05, 2026

नायता मुंडला, देवास नाका में बनेगा बस डिपो, 150 ई-बस इंदौर की सडक़ों पर उतरेंगी

इन्दौर। सिटी बस कंपनी (City Bus Company) के संचालक मंडल की बैठक में फैसला लिया गया है कि राजबाड़ा (Rajwada) के स्थान पर आसपास ही नया बस स्टॉप (Bus Stop) ढूंढा जाएगा। अब इंदौर (Indore) की सडक़ों पर 150 नई ई-बस उतारी जाएंगी। नायता मुंडला और देवास नाका पर बस का नया डिपो बनाया जाएगा।



  • कल सिटी बस कंपनी के कार्यालय के सभागार में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन अधोसंरचना लिमिटेड कंपनी के संचालक मंडल की पहली बैठक आयोजित की गई। कंपनी के अध्यक्ष इंदौर के पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। कलेक्टर शिवम वर्मा मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए विमानतल जाने वाले थे, इसलिए वह भी बैठक में वर्चुअल शामिल हुए। बैठक में एआईसीटीएसएल के नई कंपनी में मर्जर के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही नए संचालक मंडल के गठन की वैधानिक प्रक्रिया भी पूरी की गई। बैठक के बाद इस नई कंपनी के कार्यकारी संचालक अर्थ जैन ने बताया कि बैठक में इंदौर से इंटरसिटी और इंट्रा सिटी चलने वाले बसों की विस्तार योजना को मंजूरी दी गई है। इसके तहत इंदौर-उज्जैन मार्ग पर एक तरफ जहां बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, वहीं उनके फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। शहर की सडक़ों पर 150 नई ई-बस को उतारा जाएगा। इसके साथ ही सीएनजी बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बैठक में फैसला लिया गया कि बसों के लिए नए डिपो की स्थापना का स्थान निश्चित कर दिया जाए। इसके तहत नायता मुंडला के बस स्टैंड के पास में स्थित जमीन पर नया बस डिपो बनाया जाएगा। इसके अलावा देवास नाका में दूसरा बस डिपो बनाया जाएगा। इंदौर शहर में चल रही सिटी बस के राजबाड़ा के स्टॉप को बंद कर दिया गया है। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा कहा गया था कि वहां से बसों का संचालन होने के कारण यातायात बिगड़ जाता है। इसलिए बसों का राजबाड़ा तक जाना और वहां से चलना बंद किया गया है। अब यातायात पुलिस के साथ विचार-विमर्श कर राजबाड़ा के आसपास के क्षेत्र में नया बस स्टॉप निश्चित किया जाएगा। फिर उस बस स्टॉप से बसों का संचालन शुरू होगा।

    तीन ऑपरेटर की अवधि बढ़ाई
    संचालक मंडल की बैठक में तीन बस ऑपरेटर चार्टर्ड बस, रॉयल बस और राठी बस द्वारा इंटरसिटी चलाई जाने वाली बसों की अवधि को बढ़ा दिया गया है। इन सभी की बस की अवधि एक-एक वर्ष के लिए बढ़ाई गई है।

    अब पूरे संभाग में करेंगे काम
    अब सिटी बस कंपनी का कार्यक्षेत्र केवल इंदौर शहर तक सीमित न रहकर इंदौर संभाग के समस्त जिलों तक विस्तारित होगा। कंपनी का लक्ष्य संभाग में बस सेवाओं का व्यापक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करना है। बोर्ड बैठक में बताया गया कि इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा इंदौर के आसपास के प्रमुख शहरों जैसे उज्जैन, भोपाल, खरगोन, सेंधवा, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, धार-मांडव एवं महेश्वर के लिए 26 सर्वसुविधायुक्त इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

    अब इंदौर में चलेगी ई-साइकिल
    बोर्ड द्वारा इंदौर शहर में 500 इलेक्ट्रिक साइकिलों के संचालन हेतु निविदा प्रक्रिया की स्वीकृति प्रदान की गई। यह परियोजना यात्रियों को सुविधाजनक लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के साथ-साथ कंपनी को वित्तीय आय भी प्रदान करेगी। बोर्ड बैठक में पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत इंदौर शहर में सार्वजनिक उपयोग हेतु 64 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने के प्रस्ताव प्रेषित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।

    Share:

  • गुजरात टाइटन्स को मिला नया तुरुप का इक्का: अशोक शर्मा की आग उगलती गेंदबाजी

    Sun Apr 5 , 2026
    नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026)में एक नया नाम तेजी से सुर्खियों में छा गया है और वह नाम है अशोक शर्मा(Ashok Sharma) गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के इस युवा तेज गेंदबाज ने अपनी रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी से क्रिकेट जगत (The World of Cricket) को चौंका दिया है। अहमदाबाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved