img-fluid

इंदौर: सुबह से लोगों को ले जाने के लिए झोनलों पर बसों का डेरा

March 29, 2026

हजार लंच पैकेज भी तैयार
इंदौर। दशहरा मैदान (Dussehra Ground) में होने वाले मुख्यमंत्री (CM) के कार्यक्रम को लेकर सभी झोनलों (Zhonlo) पर सुबह 7 बजे से कई बसें (Buses) खड़ी कर दी गई थी, ताकि कार्यक्रम स्थल तक लोगों को ले जाया जा सके। इसके अलावा 10 हजार से ज्यादा लोगों के लिए लंच पैकेट भी तैयार कराए गए हैं।


  • दशहरा मैदान पर नर्मदा के चतुर्थ चरण के भूमिपूजन और अन्य विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आयोजन में शामिल होने के लिए आज सुबह नगर निगम के सभी झोनलों पर निजी यात्री बसें और स्कूलों की बसें बड़ी संख्या में तैनात की गई थीं। हर झोन पर 7 से 8 और कई बड़े झोनों पर 10 से 12 बसें तक खड़ी की गई थीं, ताकि उनमें बैठकर वार्ड के रहवासी दशहरा मैदान के कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकें। इसके अलावा वहां आने वाले लोगों के लिए दस हजार से ज्यादा लंच पैकेट तैयार कराए गए हैं, साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पानी से लेकर कई अन्य व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं, ताकि लोगों को परेशानी ना हो।

    210 बसों से जुटेंगे भाजपाई
    मुख्यमंत्री आज नर्मदा चतुर्थ चरण परियोजना के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण पैकेजों के भूमिपूजन को भव्य बनाने के लिए भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारी की है, जिसके तहत शहरभर से कार्यकर्ताओं को लाने के लिए 210 बसों की व्यवस्था की गई है। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सभी जोनों में वार्ड और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को लाने के लिए झोनवार बसों की व्यवस्था की गई है, जिसमें झोन क्रमांक 1 से 10 बस, झोन 2 से 21, झोन 3 से 6, झोन 4 से 7, झोन 5 और 6 से 3-3, झोन 7 से 8, झोन 8 से 4, झोन 9 से 6, झोन 10 से 9, झोन 11 से 9, झोन 12 से 8, झोन 13 से 8, झोन 14 से 31, झोन 15 से 14, झोन 16 से 15, झोन 17 से 3, झोन 18 से 12, झोन 19 से 6, झोन 20 से 8, झोन 21 से 14 और झोन 22 से 5 बसों के माध्यम से कार्यकर्ता दशहरा मैदान पहुंचेंगे।

    Share:

  • दिलीप कुमार संग मधुबाला की अधूरी लव स्टोरी, पिता और कोर्ट केस ने किया दिल टूटने पर मजबूर

    Sun Mar 29 , 2026
    नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा की एक आइकॉनिक अभिनेत्री Madhubala (Madhubala) ने अपने करियर और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर राज किया। 14 फरवरी 1933 को जन्मी मधुबाला का असली नाम Mumtaz Jehan Dehlavi (Mumtaz Jehan Dehlavi) था। फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभाने वाली मधुबाला असल जिंदगी में भी प्यार की तलाश में थीं। उनके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved