img-fluid

इंदौर: 10 दिन से लापता कैटरिंग कारोबारी का मामला, कमरे से मिले खत में सूदखोरों के नाम और प्रताड़ना का जिक्र

October 21, 2026

इंदौर. अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र (Annapurna police station area) में रहने वाले कैटरिंग कारोबारी (catering businessman) अमर अग्रवाल (Amar Agrawal) के पिछले 10 दिनों से लापता (missing for 10 days) होने का मामला सामने आया है। अमर के घर से अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसके कमरे से एक पत्र मिला, जिसमें पांच लोगों के नाम लिखे होने की बात सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि अमर ने कैटरिंग का व्यवसाय चलाने के लिए इन लोगों से ब्याज पर पैसे लिए थे और रकम कई गुना लौटाने के बावजूद उसे लगातार धमकाया जा रहा था।

परिजनों के मुताबिक अमर ने कैटरिंग का काम करने के लिए धर्मेश यादव, विजय चंदेल, आनंद और रवि पवार सहित अन्य लोगों से ब्याज पर रकम ली थी। आरोप है कि अमर इन लोगों को मूल रकम से कई गुना अधिक पैसा लौटा चुका था लेकिन इसके बावजूद उससे लगातार और पैसों की मांग की जा रही थी। इतना ही नहीं उसे डराया-धमकाया जा रहा था और जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं।


  • परिजनों का यह भी आरोप है कि धर्मेश यादव ने अमर की लाखों रुपये कीमत की कार अपने पास रख ली थी। अमर के कमरे से पत्र मिलने के बाद परिजन पूरे मामले की शिकायत लेकर अन्नपूर्णा थाने पहुंचे। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किया है लेकिन जिन लोगों पर अमर को धमकाने और लगातार पैसों की मांग करने के आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

    परिजनों ने आशंका जताई है कि अमर के लापता होने के पीछे पैसों के लेनदेन और धमकियों का मामला हो सकता है। उन्हें डर है कि कहीं अमर का अपहरण कर उसके साथ कोई अनहोनी तो नहीं की गई। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाए। फिलहाल अमर अग्रवाल के लापता होने से परिवार परेशान है और पिछले 10 दिनों से उसकी तलाश कर रहा है। अब परिजनों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द अमर का पता लगाए और मामले में सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच करे।

    Share:

  • ब्रह्मोस का खौफ: PAK रक्षा सलाहकार ने फिर अलापा पुराना राग, भारत पर लगाए बेतुके आरोप

    Wed Oct 21 , 2026
    नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) अपनी करतूतों पर नजर डालने के बजाय भारत (India) पर बेतुके आरोप (Absurd allegations) लगाने से बाज नहीं आता. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के हमलों से हुए नुकसान को भुलाकर अब पाकिस्तान के न्यूक्लियर एडवाइजर भारत पर आतंकवाद फैलाने के आरोप लगा रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved